एकत्रित कूड़े को सड़क पर फैला देते हैं। कूड़ा फैलने के कारण सड़क पर कई लोगों की गाड़ियों फिसल कर गिर चुकी हैं जिससे लोग घायल भी हुए हैं।
वहीं कूड़ा एकत्रित होने से कूड़े बीनने वाले भी वहां पर चक्कर लगाते रहते हैं और कूड़े से रिसाइकिल वाले पदार्थों को इकठ्ठा करते हैं और कबाड़ी को बेच कर अपना पेट पालते हैं कूड़े के साथ वह घरों के सामने पड़ी या खड़ी बहुमूल्य की चीजों को भी चुरा ले जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला वैध कालीचरण की क्लीनिक के सामने नाले पर पड़ी लोहे की जाली को कूड़े बीनने वाला उठा ले गया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
आप वीडियो देखकर चौंक जाएंगे कि ये कूड़ा बीनने वाला इतना शातिर है कि दोपहर में 3 बजे चलते रोड से कैसे जाली को उठाता है। गन्दे दिखने वाले ये लोग, हम सोचते है कि ये वक्त के मारे है और कम पढ़े लिखे होंगे इसलिए ऐसा काम करते है लेकिन वीडियो देखने से ऐसा महसूस होता है ये घरों में चोरी भी करते होंगे।
सर्दी का मौसम है लोग घरों में ही रहना पसंद करते हैं और कूड़ा बीनने वाले सड़क पर चक्कर लगाते दिख जाते हैं।
पुलिस को भी इन पर नजर रखने की आवश्यकता है जहां पर ये दिखाई दे तो एक बार पूछताछ की जाय जिससे शहर में होने वाली छोटी से छोटी चोरियों पर अंकुश लग सके।
क्लीनिक के संचालक डॉ दीपेश उपाधयाय ने बताया है कि ये तो छोटी बात है अगर ये लोग इतने शातिर हैं कि दिन में बारदात कर सकते हैं तो रात में कोई भी अप्रिय घटना घटित कर सकते हैं इसलिए हमें सुरक्षित एवं सावधान रहने की आवश्यकता है।

