आगरा - विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता जताते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रति पत्रकारिता के उत्तरदायित्वों पर जोर दिया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
राष्ट्र प्रथम का संकल्प ही पत्रकारिता का मूल मंत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित पाण्डेय (नेटवर्क 18) ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पत्रकार को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय "Nation First" (राष्ट्र सर्वोपरि) के सिद्धांत को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष, तथ्यपरक और उत्तरदायी पत्रकारिता को अनिवार्य बताया।
भारतीय पत्रकारिता के सरोकार भिन्न हैं: पदम सिंह
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह ने भारतीय और विदेशी पत्रकारिता के अंतर को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता का इतिहास सदैव सत्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत रहा है। स्वतंत्रता के बाद भी भारतीय मीडिया ने राष्ट्रहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर जन-जागरण का कार्य किया है। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे धैर्य, समर्पण और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
उत्कृष्ट पत्रकारों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अशोक रैना ने की।
कार्यक्रम में व्यवस्था और संचालन का दायित्व अशोक चौबे और सीए संजीव सिंह ने बखूबी निभाया। अंत में आभार प्रदर्शन हेमंत उपाध्याय ने किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में समाज और पत्रकारिता जगत की अनेक हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, सीए पंकज मिश्रा, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, रजत सिंघल, डॉ. राहुल कप्तान, विनीत शर्मा, मनी चड्ढा, अभिषेक फौजदार, राजीव और अनुज सहित नगर के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
पत्रकार सम्मान समारोह: राष्ट्रहित और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता ही लोकतंत्र की आधारशिला
आगरा - विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में वक्ताओं ने एक स्वर में पत्रकारिता के गिरते मूल्यों पर चिंता जताते हुए राष्ट्र निर्माण और समाज…
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
पीएमएसएमए दिवस में जनपद की 47 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुई गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच पीएमएसएमए दिवस में जनपद की 47 स्वास्थ्य इकाइयों पर हुई गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच
गर्भवती महिलाओं को मिली सुरक्षित मातृत्व सेवागर्भवती महिलाओं को परामर्श के साथ आयरन व कैल्शियम की गोलियाँ भी दी गई आगरा-प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस के अंतर्गत शुक्रवार…
स्वास्थ्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों एवं पार्षदों ने किया रक्तदान
आगरा नगर निगम के प्रत्येक सामाजिक कार्य में मौजूद रहता है उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी-विनोद इलाहाबादीआगरा नगर निगम में सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र…
स्वास्थ्य
जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, पूरा करें आयरन की दवा का कोर्स
खून पूरा होने पर खतरे से बाहर हो जाते हैं जच्चा-बच्चाचिकित्सक की सलाह के अनुसार लें पोषण आहारआगरा, जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती की…
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

