दिलीप सिंह सेंगर  पिछले तीन वर्ष से सोसायटी में आकर रह रहे हैं,इन दिनों में इनके अनेकों मित्र व प्रसंशख बन गए हैं,सुबह सात बजते ही दिव्य वाटिका में आकर योग व्यायाम के साथ समाज सेवा,और वाटिका के उद्धार की चर्चा इनकी दिन चर्या में शामिल हो गया है।  
प्रत्येक रविवार को सुबह तंदूरी चाय का वितरण सभी के साथ मिल कर वाटिका में  रोजाना, आए दिन भंडारों का आयोजन करना,पेड़ पौधों में पानी देना,और वाटिका के रख रखाव का ध्यान रखना इनका नित्य कर्म, है,आज भी इनकी इन सभी सेवा भाव से प्रेरित होकर दिव्य वाटिका समिति ने दिव्य रत्न उपाधि से अलंकृत किया है। 

इस अवसर पर दिव्य वाटिका समिति के अध्यक्ष,अखिलेश जैसवाल,केयर एंड अवेयर सोसायटी के महासचिव धर्मेंद्र तायल,उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समित के चेयरमैन डा उमेश शर्मा,अजय कुमार शर्मा,सुंदर दास गुजराती,सुमित राज,रणधीर सिंह,दीपेश पटेल राजीव आनंद,संजीव अग्रवाल अखिलेश प्रजापति,राजेश अग्रवाल,उपेंद्र शर्मा, संदीप जैन,दीपेश पटेल,अखिलेश कुलश्रेष्ठ, अनिल थापर,अनिल शर्मा,विजय अग्रवाल,राजेश अग्रवाल, अंकित गुप्ता,आदि मौजूद रहे,कार्यक्रम से पहले दिवाली मेले में जादूगर अखिलेश द्वारा पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी,साथ ही श्री दिलीप सिंह सेंगर द्वारा किए गए विकास कार्यक्रम के बारे में बताया,सोसायटी के नागरिकों ने मेले का भरपूर लुफ्त उठाय।