जिसमें मुख्य अथिति के रूप में विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल एवं डा.सिमरन उपाध्याय संयोजक ब्रज क्षेत्र मेडीविजन शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं उप शिक्षा निदेशक व डाइट प्राचार्य डा.इन्द्र प्रकाश सौलंकी द्वारा मां सरस्वती पर दीप प्रज्ज्लन कर माल्यार्पण किया गया कंपोजिट विद्यालय राजनगर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के उपरांत मंच से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आगरा मंडल महेश चंद्र द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर अपनी बात कही गई ,डाइट प्राचार्य द्वारा प्रत्येक बच्चे तक निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया,डाइट प्ररिसर की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना का नृत्य किया गया इसके उपरांत डा सिमरन द्वारा स्कूल में पढ़ रही छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनके साथ हो रही विभन्न प्रकार की असामाजिक घटनाओं पर प्रकाश डाल कर उनको जागरूक किया। 
विद्यालय स्तर पर मेडिकल कैंप संचालित करने की घॊषणा की ,ए आर पी सुनील शाक्य द्वारा निपुण लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया गया और एस एम सी अध्यक्षों को भी अपनी बात रखने हेतु मंच पर आमंत्रित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन ए आर पी कर्ण सिंह धाकड़ द्वारा किय़ा गया  एवं कार्यक्रम की व्यवस्था अनिल नोहवार मो रेहान ,पंकज उपाध्याय अलका यादव नीतू सिंह द्वारा की गई एवं नौशादअली विष्णु शर्मा शिव कुमार नरेश कुमार वीरेश कुमार बाहुबली जैन मनीषा गौतम आभा पार्य प्रीति सक्सेना नीता गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।