2018 बैच की तेजतर्रार पीपीएस अधिकारी श्वेता वर्मा, क्षेत्र की प्रमुख समस्या ट्रैफिक को करना होगा कंट्रोल
क्षेत्रीय जनता से तालमेल बनाकर घटनाओं का सफल अनावरण करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण, एसीपी रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
चौराहों पर रहता है अवैध जाम सहायक पुलिस आयुक्त को करनी होगी कड़ी मेहनत, रामबाग चौराहे के आए दिन होते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
महिला सशक्तिकरण पर जोर, और जाम की समस्या उनकी पहली प्राथमिकता, क्राइम कंट्रोल करने में रखती हैं। अच्छा अनुभव
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बीते दिनों जुआ सट्टा वालों के खिलाफ किया था संदेशजनक वीडियो वायरल, चुनौती भरा छत्ता क्षेत्र रखना होगा विशेष ध्यान
संवाददाता पवन कटारा
आगरा। ट्रांसफर की कड़ी में छत्ता सर्किल का चार्ज संभालने के लिए मथुरा के महावन से स्थानांतरण होकर आगरा पहुंची 2018 बैच की प्रांतीय पुलिस सेवा तेजतर्रार अधिकारी श्वेता वर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं बताई। आपको बताते चलें कि छत्ता क्षेत्र की सहायक पुलिस आयुक्त बनीं अंबेडकरनगर की मूल की निवासी पीपीएस तेजतर्रार अधिकारी श्वेता वर्मा हैं। आपके पिता जिला पंचायत से जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत हैं। पुलिस सेवा में किसी व्यक्ति के शामिल होने के पीछे कई व्यक्तिगत और पेशेवर कारण भी हो सकते हैं। लेकिन पुलिस सेवा में आने का आमतौर पर लोगों का मुख्य मकसद समाज की सुरक्षा करना, अपराध रोकना, जरूरतमंदों की मदद करना, कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरस्त बनाए रखना और एक सम्मानित सरकारी करियर प्राप्त करना भी होता है। नवागत एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने अपने साक्षात्कार में बिंदुविस्तार को बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण महिलाओं के ऊपर होने वाले शोषण को नियंत्रित करना है। यही नहीं उन्होंने बताया कि सर्कल के प्रत्येक थाने में महिलाओं की सुनवाई पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण के लिए खास इंतजाम भी किया जाना जरूरी हैं। शहर के चौराहों में मुख्य रूप से रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स, बेलनगंज चौराहा आदि चौराहे बहुताहत जाम से ग्रसित रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार चौराहों को 50 मीटर तक नो वेंडिंगजोन घोषित किया गया है। इसके तहत सड़क पर ना ही कोई वाहन अवैध पार्किंग किया जाएगा और ना ही कोई किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण स्थापित होगा। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ई रिक्शा टेंपो का रूट भी तय करेंगे सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के अधिक से अधिक चालान किए जाएंगे।




