नगरायुक्त महोदय ने मांगपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने के पश्चात कहा कि आपके ध्दारा दिये गये मांगपत्र में इंगित मांगें जायज है और इन समस्याओं का निराकरण कर्मचारी हित में है। नगरायुक्त महोदय/अपर नगरायुक्त ने कहा कि हम इस समस्या समाधान दरबार को लगातार मासिक या पखवाड़े के रूप रखना चाहते हैं जिससे सभी संवर्गों के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके और कर्मचारी संतुष्ट होकर तन्मयता से अपने कार्यों को अंजाम दे सके, ऐसा हमारा प्रयास रहेगा।
महासंघ के मंडल प्रवक्ता ने कहा कि जब कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता है तो वह हताशा में इधर-उधर भटकता है और अपना कार्य करवाने के लिए साम-दाम-दण्ड-भेद की निति अपनाकर गलत लोगों के चंगुल में फंसकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि महासंघ सदैव नगर-निगम के भ्रष्टाचारियों से सभी संवर्गों के कर्मचारियों को बचाता चला आ रहा है और भविष्य में भी कर्मचारियों को बचाने का कार्य करेगा, इसी के चलते महासंघ ये मांगपत्र दे रहा है, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उसके हितों की भी रक्षा हो सके। और इसमें शासन की भी यही मंसा रहती है कि जिन कर्मचारियों की समस्याओं का नगर निगम नगर पालिका परिषद नगर पंचायत के मुखिया करा सकते हैं और जब उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण नहीं हो पाता है तो कर्मचारी परेशान हो कर या तो शासन को पत्राचार करता है या अदालत की ओर रूख करता इससे सरकार के साथ साथ निकाय की भी छवि धूमिल होती इसके लिए नगर विकास विभाग के सचिवों ने भी शासनादेश जारी कर कहा है कि कर्मचारी प्रतिनिधियों से प्रत्येक पखवाड़े में अथवा मासिक में बैठक करें
महासंघ ने नगर आयुक्त महोदय से कर्मचारी दरबार लगाने की सहमति पर आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे एक नई मिसाल कायम होगी और कर्मचारी को इधर उधर भटकने के बजाय एक छत के नीचे उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
नगर-निगम कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु एक पटल पर लगेगा कर्मचारी समाधान दरबार
आगरा -उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ" के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष-विनोद इलाहाबादी, वरिष्ठ संरक्षक-हरी बाबू वाल्मीकि, संरक्षक/मंडल प्रवक्ता-चौधरी राकेश राजौरिया एवं महासंघ के मंडल उपाध्यक्ष -सूरज पहलवान ने नगर-निगम के सभी संवर्गों के कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु मासिक कर्मचारी दरबार लगाने का मांगपत्र नगरायुक्त महोदय-श्री निखिल टीकाराम फुंडे जी! को सौंपा।
संबंधित खबरें
मेरा शहर
बहुजन समाज पार्टी के पार्षद चाहते हैं। एसआईटी करे जांच, नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संभाला मोर्चा
आगरा नगर निगम में ई-टेंडर में हुए घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, बसपाइयों में उबाल कहा प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से करेंगे खुलासे की मांग, लखनऊ करेंगे कूचशनिवार…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में टेंडर घोटाले पर बसपा पार्षदों का हल्ला बोल, SIT जांच और FIR की मांग - आंदोलन की चेतावनी
प्रेस वार्ता कर जताई नाराजगी कहा दोषियों को बचाया जा रहाफर्म को ब्लैक लिस्ट से ही करने से नहीं निकलता हल, ठेकेदार पर करानी होगी एफआईआरआगरा नगर निगम…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में गड़बड़ी पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का बड़ा एक्शन
ठेकेदार फर्म मैसर्स डीके कंस्ट्रक्शन ब्लैकलिस्ट, लोहामंडी जोनल लिपिक निलंबितहरीपर्वत जोन के मुगल रोड सुलतानगंज की पुलिया पर बन रहे नाले में भी है ठेकेदार कर रहा खेल,…
मेरा शहर
आगरा नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का अवैध अतिक्रमण पर चला चाबुक, शहर की सबसे बड़ी समस्या पर लिया संज्ञान
अतिक्रमण प्रभारी जीवेक सोनी के नेतृत्व में सौ फुटा चौराहे से लेकर टेढ़ी बगिया चौराहे तक चलेगा अभियान कराई गई मुनादीअवैध अतिक्रमण के साथ शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

