आगरा । वामा सारथी जनपद आगरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह धर्म पत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा की अध्यक्ष द्वारा पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल सभागार जनपद आगरा में पुलिस परिवार की महिलाओं , बालिकाओं को स्वास्थ्य, खानपान, संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर एसएन मेडिकल कॉलेज से डायटिशियन मिनी शर्मा एवं गायनोकोलॉजिस्ट डॉ विजय अग्रवाल जिला चिकित्सालय आगरा मय स्टाफ के साथ महिला संबंधी विभिन्न रोगों के निराकरण संबंधी विचार व्यक्त करके सभी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं का समाधान किया व उन्हें जागरूक भी किया गया।
वामा सारथी की अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों को बुके व पौधे देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर अर्चना सिंह , प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रंजना सचान , पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रधानाचार्य रमा यादव एवं समस्त महिला पुलिस निरीक्षक महिला उप निरीक्षक,आरक्षी गण एवं रिजर्व पुलिस लाइन में निवास कर रही घरेलू महिलाएं उपस्थित रही।
महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य , खानपान जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
वामा सारथी की अध्यक्षा द्वारा लगाया गया स्वास्थ शिविर
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
स्वास्थ्य
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा
कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया…
स्वास्थ्य
स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्रों में चलेगा मॉप-अप राउंड, शत-प्रतिशत कवरेज पर जोर
• सीएमओ ने की अपील, जरूर खिलवाएं एल्बेंडाजोल की गोली • 14 अगस्त को 6.75 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल• 5022 स्कूल और 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा मॉप-अप राउंडआगरा,राष्ट्रीय कृमि…
स्वास्थ्य
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य की बैठकों का असर, कर्मचारियों ने बड़ी मात्रा में जप्त की प्रतिबंधित प्लास्टिक
नगर आयुक्त की नगर निगम की कमान संभालने के बाद एक्शन मोड में दिखे आगरा नगर निगम के कर्मचारीनिगम की प्रवर्तन टीम ने जब्त की 240 किलो प्रतिबंधित…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

