चिकित्सा शिविर का उद्घाटन डॉक्टर जयवीर सिंह व पार्षद फॉरेन सिंह के  द्वारा फीता काटकर किया गया तथा दीप प्रज्वलन वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर तेजस्वरूप सत्संगी, डॉ धर्मेंद्र रावत द्वारा किया गया।

चिकित्सा शिविर में इलेक्ट्रोपैथी से जुड़े डॉक्टरों ने अपने विचार रखे और इलेक्ट्रोपैथी कि बारीकियों को बताया कि यह पैथी किस किस बीमारी मेम काम करती है और इस पैथी के इलाज से हजारों लोग स्वस्थ होते आएं हैं। वहीं डॉ तपेन्द्र सिकरवार ने बताया मरीजों को चेक कर उनके निराकरण भी किया। इस पैथी के माध्यम से असाध्य से असाध्य रोग को ठीक किया जाता है यह पैथी वर्षों पुरानी है।

विज्ञापन

आज इस शिविर में कई गम्भीर बीमारियों के मरीजों ने चेक कराया है अगर यही मरीज निरन्तर सलाह लेते रहे तो उनकी बीमारी अवश्य ठीक होगी, होता क्या कि एलोपैथी तुरन्त आराम देती है और यह पैथी कुछ समय तो लेती है लेकिन इस पैथी से शरीर के किसी भी हिस्से को नुकसान नहीं होगा अन्य पैथी से संभव है। शिविर में डॉक्टरों ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी की बारीकियों को कई उदाहरण देकर समझा गया। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर लगभग 250 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इस शिविर का आयोजन आगरा इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के सामूहिक निर्णय के बाद में किया गया।

शिविर में आगरा इलेक्ट्रो होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के लगभग 70 से 80 वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर नीरज गंगवार व डॉ  तपेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा की गई।