और जल के बिना जीवन संभव नहीं है।वर्तमान समय में धरती की बढ़ती आबादी के कारण पानी के संसाधनों में कमी होती जा रही है। अतः हमें वर्षा के जल को सहेजना होगा। पर्यावरण प्रहरी बृजकिशोर वर्मा ने कहा जल संकट को दूर करने के लिए  हमें जल संसाधनों की रक्षा करनी होगी। लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना होगा।

नदी - तालाब आदि का रख-रखाव करना आवश्यक है। 
भाजपा नेता ईश्वरी प्रसाद ने कहा यदि हम धरती को बचाना और पर्यावरण को संतुलित रखना चाहते हैं, तो हमें बिना देर किए जल को बचाने के हर संभव प्रयास करने होंगे। 
इस दौरान भाजपा नेता के के भारद्वाज, बृजकिशोर,ईश्वरी प्रसाद, रमाकांत शर्मा,संदीप पाठक,दयाशंकर वर्मा,राजेंद्र उप्रेती आदि प्रमुख मौजूद रहे।