बिहार राज्य के कैमूर जिला बगाढ़ी गांव के रहने वाले हैं राधेश्याम सिंह उनके पुत्र राघवेंद्र कुमार पुरी दुनिया में हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध है. चार भाई मे राघवेन्द्र सिंह सबसे छोटे है. उनके बड़े भाई धनुषधारी सिंह की पत्नी आशा देवी का स्वर्गवास हो गया था. ब्रह्म भोज और श्रद्धांजलि सभा का गांव में आयोजन किया गया था. धनुषधारी सिंह ने बताया मरने के बाद विधि के अनुसार आत्मा की शुद्धि के लिए लोग लाखों रुपए के समान खरीदकर दान करते हैं.
लेकिन वही प्रतिदिन सड़कों पर एक हेलमेट ना होने की वजह से सैकड़ों घरों में चिराग बुझा जा रहे हैं. आशा देवी हेलमेट मैन के कार्य की प्रशंसा और हमेशा योगदान दिया करती थी उनकी इच्छा थी कि उनके मरणोपरांत लोगों को दान में हेलमेट दिया जाए. अगर इस पहल से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी तो भविष्य में होने वाले मौत के आंकड़ों में भी कमी आएगी. जागरूकता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को हेलमेट दिया गया.
हेलमेट मैन ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सड़क हादसो मे मोटर बाइक चलाने वाले लोगों की हेलमेट ना लगाने की वजह से मौत होती है. हेलमेट मैन दुनिया में सबसे ज्यादा अपने पैसे से फ्री हेलमेट 55 हजार बांट चुके है. डोम राजा को भी हेलमेट पहनाकर हेलमेट मैन ने कहा अब आप सभी श्रद्धांजलि सभा में हेलमेट पहनकर ही जयकारा लगाएं. कैमूर जिला परिषद रिंकी के पति बंटी सिंह ने कार्य की सराहना की, दिनारा विधानसभा क्षेत्र सीगठी गांव के मुखिया पूना सिंह ने कहा हेलमेट मैन के कार्य से समाज के हर लोगो को सीख लेनी चाहिए. गांव के संजय सिंह ने कहा हम सब कभी कल्पना भी नहीं किए थे इस तरह भी लोगों के बीच जागरूकता लाकर जीवन बचाया जा सकता है. इस पहल से किसी भी क्षेत्र के लिए खुशी की बात होगी.बिजनेसमैन बलवंत सिंह ने कहा क्षत्रिय महासभा में इस मुद्दे को पहले रखा जाएगा हर गांव ने सड़क हादसों में हेलमेट की कमी की वजह से अपनो को खो चुका है. चंद्रमणि सिंह अभिमन्यु सिंह डॉक्टर धनंजय सिंह डॉ राजेश सिंह मनोज सिंह गुलाब सिंह सनकादिक सिंह चंद्रकांत सिंह सुनील सिंह सब्यसाची सिंह शुभम बिट्टू आदि.
हेलमेट भूलने वाले लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचते ही आश्चर्यचकित हुए फिर अपने घर वालों से मिले हेलमेट पहनकर.
हेलमेट भूलने वाले लोग श्रद्धांजलि सभा में पहुंचते ही आश्चर्यचकित हुए फिर अपने घर वालों से मिले हेलमेट पहनकर.
संबंधित खबरें
शिक्षा
कमला नगर में हुई बोधि अवेयर फाउंडेशन की अहम बैठक, नए बायलॉज और सामाजिक जागरूकता अभियान पर बनी रणनीति।
आगरा। बोधि अवेयर फाउंडेशन की एक आवश्यक बैठक समाजसेवी एवं बिल्डर मूलचंद के कमला नगर स्थित तेज नगर निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुनील साकेत…
शिक्षा
प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सोमवार को कार्यवाही से वसूला गया 47500 जुर्माना
आगरा में प्रतिबंधित प्लास्टिक नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के लिए बहुत बड़ी चुनौती, अवैध गोदामो ने बिगाड़ा शहर का हालफुटपाथ पर ईंट रखकर बेचने वाले दुकानदारों की…
शिक्षा
स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर 14 से 19 सितंबर तक चलेगा ‘मिशन Safe Future 3
नियमों की अनदेखी पर स्कूलों की मान्यता तक हो सकती है रद्द,बिना सत्यापन या महिला अटेंडेंट के वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये जुर्मानाआगरा। हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों…
शिक्षा
49 छात्राओं को मिली उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति, अप्सा ने रचा नया कीर्तिमान
आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से सेंट एंड्र्यूज स्कूल, बरौली अहीर के वातानुकूलित सभागार में 27 अगस्त को अप्सा गर्ल्स चाइल्ड हायर एजुकेशन…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

