आगरा। महानगर कैमिस्ट एसोसियेशन के दवा व्यापारियों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दवा बाजारों में पार्किंग बनवाने माँग की।
ज्ञापन में कहा गया कि कोतवाली फौवारा क्षेत्र स्थित थोक दवा बाजार जिसमें लगभग 1200 दवा व्यापारी थोक दवा का व्यापार करते हैं, घनी आबादी में स्थित है। यहां दवा मार्केट भी तंग गलियों में हैं, जहां वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है सभी दवा व्यापारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष से आग्रह करके कोतवाली की दीवार के सहारे दो पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था कर ली थी, जिससे यातायात पर कोई प्रभाव भी नहीं पड़ रहा था। हाल में चले अतिक्रमण अभियान में यह पार्किंग व्यवस्था हटा दी गई है, जिससे हम दवा व्यापारियों की वाहन पार्किंग की घनघोर समस्या उत्पन्न हो गई है।
ज्ञापन में सुझाव दिया गया है कि कोतवाली के पास स्थित डलाव घर के ऊपर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाए, जिससे हम दवा व्यापारियों की दशकों पुरानी पार्किंग समस्या का समाधान हो सके।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री संजय कुमार चौरसिया सहित अनेक व्यापारी शामिल थे।
दवा व्यापारी पहुंचे डीएम के द्वार ।
महानगर कैमिस्ट एसोसियेशन के दवा व्यापारियों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दवा बाजारों में पार्किंग बनवाने माँग की।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश
पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी को लेकर आगरा नगर निगम ने लगाया जुर्माना
पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी आगरा नगर निगम को ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही लानी पड़ेगी अमल मेंबीते वर्ष संजय प्लेस पार्किंग पर अनुबंध निरस्त करने की हुई थी कार्रवाई,…
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उपहार सामग्री क्रय हेतु जेम पोर्टल पर ई-निविदा आमंत्रित
आगरा-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद आगरा में प्रस्तावित 1522 जोड़ों को प्रति जोड़ा ₹21,000 मूल्य की आवश्यक उपहार सामग्री उपलब्ध कराए जाने…
उत्तर प्रदेश
नगर आयुक्त ने दिये निगम के पुराने मार्केटों की स्ट्रक्चरल जांच के आदेश
नागरिकों और आवंटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जोखिम वाली संपत्तियों पर होगी तत्काल कार्रवाईआगरा। सुभाष बाजार स्थित नगर निगम की आवंटित मार्केट में दुकान गिरने की घटना के…
उत्तर प्रदेश
नालों में फ्लोटिंग पाये जाने पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य हुए सख्त
नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शास्त्री पुरम क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का लिया जायजानालों पर से अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदारों से रिपोर्ट तलबनाले में फ्लोटिंग पाये…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

