आगरा। बूथ सशक्तिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने ज़िला कार्यशाला का आयोजन ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर किया। कार्यशाला की शुरुआत दीनदयाल व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। कार्यशाला की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व ज़िला प्रभारी पूनम बजाज व अध्यक्षता ज़िला अध्यक्षता गिर्राज कुशवाह ने की।
ज़िला प्रभारी पूनम बजाज ने बूथ स्तर की रचना को किस प्रकार सुदृढ़ किया जाये। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर से लेकर 30 तक सभी मंडलों में प्रवासी कार्यकर्ता जाकर मण्डल, सेक्टर व बूथ की टीम का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट ज़िला अध्यक्ष को देंगे। सक्रिय कार्यकर्ताओं का टीम में समावेश कर उनको सम्मानित करने का कार्य किया जाएगा।
ज़िला अध्यक्षने कहा कि भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ तक की कार्यकारिणी को मज़बूत किया जा रहा है।।उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि लोकसभा चुनाव में समय ज़्यादा नही है सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन को अवगत कराएँ। एक बार फिर देश में मोदी जी के नेत्रत्व में कमल खिलने वाला है।राष्ट्र निर्माण व देश को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी युवा जी जान से जुट जाए।
प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी, अवदेश रावत,रजनीश त्यागी, अशोक राणा,मीडिया प्रभारीदेवेंद्र चौधरी,ज़िला मंत्री डॉ सुनील राजपूत, शिवकुमार प्रमुख,संतोष सिकरवार,सोनू चौधरी,मेघराज सोलंकी,संजय चौहान,मानवेंद्र राठौड़,हीरा सिंह,तरुण असोलिया,सहदेव शर्मा,बबीता चौहान,देवेंद्र वर्मा,दिनेश गोयल,नाथूराम वर्मा,देवेंद्र कटारा,बब्बू चौधरी,पवन चौधरी मण्डल अध्यक्ष आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा ने की कार्यशाला
ज़िला प्रभारी पूनम बजाज ने बूथ स्तर की रचना को किस प्रकार सुदृढ़ किया जाये।
संबंधित खबरें
राजनीति
भारी कश्मकश के बाद नगर निगम कार्यकारिणी का गठन, भाजपा के पांच और बसपा के एक सदस्य सर्वसम्मति से निर्वाचित
नाम वापसी के बाद टला मतदान, चुने गए कार्यकारिणी के छह नए सदस्यों को दीं गईं बधाइयांभाजपा के पांच और बसपा के एक सदस्य सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचितआगरा…
राजनीति
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई संपन्न
अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, आगरा बैराज, किसान भवन की स्थापना, तथा शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देशशहर की…
राजनीति
वनस्थली विद्यालय में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी के पुनः प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य…
राजनीति
सफाई श्रमिकों को मिला वेतन, प्रदर्शन स्थगित
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने दिया आश्वासन, अगले माह 5 तारीख को मिलेगा कर्मचारियों को वेतनआगरा। नगर निगम में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों को वेतन…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

