• पूर्व आगरा महापौर, राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने फीता काटकर किया डॉ केशव राव बलिराम हेडगेवार स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन
  • खंदौली में भव्य रूप से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों ने नितदिन योग करने का लिया संकल्प

आगरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा, ब्लॉक खंदौली (आगरा) मे ब्लॉक स्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समाजसेवी पूरन डावर एवं ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से नवनिर्मित डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार स्पोर्ट्स स्टेडियम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया एवं अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाकर जनमानस को साफ-सफाई का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, बीपीएम कयामुद्दीन, एडीओ सुभाष झा, पंकज यादव, प्रधान सुंदर बघेल, भूरी सिंह राठौड, सचिव वीरेंद्र सिंह, गौरव पाठक, लाइका कुमारी, यशवंत कुमार, गौरव शर्मा, संजय सिंह, धनपत, सुरेंद्र,  सुपरवाइजर ऊषा गोस्वामी, अनीता माथुर, नागेश कुमारी और वन विभाग से महेंद्र सिंह, बबलू राठौड़, योगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा अनुज, अंशु, विकास, सतीश पाराशर, उमेश चौहान, मुकेश गुप्ता, रिंकू चौधरी, अनिल सारस्वत, होशियार सिंह, वाक्स, भानु तोमर, अजीत, अजय तोमर, अनेक सिंह, और दलवीर गौड़, सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।