आगरा - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संभावित होने वाले कार्यक्रम को लेकर वार्ड 37 के पार्षद , नगर निगम निरीक्षक एवं सफाई मित्रों ने कड़ी मेहनत से पार्क और होने वाले स्थान को किया साफ।
संघ का प्रस्तावित कार्यक्रम विजयदशमी के अवसर पर आवास किकास कालोनी सेक्टर 8 दीनदयाल नगर पश्चिम महानगर आगरा में दिनांक 12 अक्तूबर को विजयदशमी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। विजयदशमी के कार्यक्रम को लेकर बड़े हनुमान मंदिर सेक्टर 8 नियर सेंट्रल जेल रोड़ के आस पास के निवासी काफी खुश है और कार्यक्रम में बड चल कर भाग लेने का भरोसा दे रहें है। साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल को साफ करने के विभागीय एवं स्थानीय लोग लगे हुए।
पार्क इतना गन्दा था कि इसमें आने से लोगों को दिक्कत महसूस होती थी। पार्क में चारों ओर गंदगी का अंबार था स्थानीय निवासी पार्क में आने से घबराते थे।
वार्ड 37 के क्षेत्रीय पार्षद गजेंद्र सिंह पिप्पल ने सफाई निरीक्षक से लेकर सफाई नायक तक को काम पर लगाया और उनके सहयोग से आज पार्क पूर्णरूप साफ लग रहा है।
सफाई निरीक्षक जितेंद्र गौतम ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर आकर दिशा निर्देश दिए।
सफाई नायक दीपक जंगहारे ने सफाई मित्रों के सहयोग से स्थल को पूरा साफ कराया और पार्क के अंदर बने फुटपाथ की काया कल्प कराई। इस सफाई अभियान में सफाई मित्र अमित, साहू, राजा चौहान, गौरव, विजय कुमार आदि मित्रों ने सहयोग किया।
वहीं क्षेत्रीय निवासियों ने इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है और बोल रहे कि आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जायेगा।
के डी शर्मा ने कहा कि हम सभी पार्षद गजेंद्र पिप्पल का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं और कहा है कि अगर पार्क के अंदर एक लाइट की व्यवस्था हो जाय तो इसमें बैठने वाले असमाजिक तत्वों पर रोक लग सके। पार्क की सफाई एवं सौंदर्यकरण होने पर अज्जू , बिजेंद्र रघुवंशी, विक्की, अचल मास्टर आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
आरएसएस के प्रस्तावित विजयदशमी कार्यक्रम स्थल की गई साफ सफाई
दुर्गेश व्यास
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों एवं पार्षदों ने किया रक्तदान
आगरा नगर निगम के प्रत्येक सामाजिक कार्य में मौजूद रहता है उत्तर प्रदेश निकाय कर्मचारी-विनोद इलाहाबादीआगरा नगर निगम में सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा करके मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र…
स्वास्थ्य
जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, पूरा करें आयरन की दवा का कोर्स
खून पूरा होने पर खतरे से बाहर हो जाते हैं जच्चा-बच्चाचिकित्सक की सलाह के अनुसार लें पोषण आहारआगरा, जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य के लिए गर्भवती की…
स्वास्थ्य
स्वाइन फ्लू को लेकर डॉ. मोहित सत्संगी ने किया सचेत, बोले- लक्षणों को न करें नजर अंदाज
आगरा। स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल संक्रमण से बचाव और समय पर उपचार के लिए जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ.…
स्वास्थ्य
आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा
कॉलेज में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।सिकंदराराऊ,हाथरस निवासी श्रीमती मीना जी ने अपने पति श्री महेन्द्र सिंह कुशवाहा जी को अपनी किडनी दान कर उन्हें नया…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

