- विक्रांत कुशवाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में
- जनता के प्यारे वार्ड 79 जटपुरा से जुझारू पार्षद हैं विक्रांत सिंह कुशवाहा
नवनियुक्त उपसभापति बने विक्रांत सिंह कुशवाहा की प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़कों और नालों की समस्या को हल कराना है।- वार्ड 79 जटपुरा के भाजपा जुझारू जनता के दुलारे पार्षद आगरा नगर निगम के उपसभापति अहम पदवी से नवाजे गए
आगरा। आगरा नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में पार्षद विक्रांत कुशवाह को उपसभापति चुना गया है। नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को कार्यकारिणी हुई बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विक्रांत सिंह कुशवाह के नाम पर मुहर लगाई गई। उनके चयन पर पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों ने उन्हें बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान युवा भाजपा पार्षद और नवनियुक्त उपसभापति विक्रांत कुशवाह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़कों और नालों की समस्या को प्राथमिकता से हल करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के माध्यम से जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा। महापौर और अन्य वरिष्ठ पार्षदों ने उम्मीद जताई कि विक्रांत सिंह कुशवाह के अनुभव से कार्यकारिणी को अधिक मजबूती मिलेगी और शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

विक्रांत सिंह कुशवाहा की चयन की सूचना मिलते ही समर्थकों ने कार्यालय पर पहुंचकर खुशी जाहिर की विक्रांत कुशवाह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई बांटी। वार्ड 79 जटपुरा से भाजपा के जुझारू पार्षद विक्रांत कुशवाह को उपसभापति चुना गया है। जनता के बीच लोकप्रिय और जमीनी नेता के रूप में पहचान रखने वाले विक्रांत कुशवाह को इस अहम पदवी से नवाजे जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नवनियुक्त उपसभापति विक्रांत कुशवाह ने कहा कि यह जिम्मेदारी जनता के आशीर्वाद और पार्टी के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, सड़कों और नालों की सफाई उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। कार्यकारिणी के माध्यम से वार्ड और शहर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेताओं और वरिष्ठ पार्षदों ने कहा कि विक्रांत कुशवाह के अनुभव और जुझारू स्वभाव से कार्यकारिणी को नई मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

