आगरा में रविवार को गर्मी अपने चरम पर थी। सुबह आठ बजे से ही दिन दहक उठा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। यह 45.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। इसके अलावा न्यूनतम टेंप्रेचर भी एक डिग्री अधिक होकर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह से ही पसीनों से नहा उठे लोग

लोग पसीनों से नहा उठे। स्थिति यह थी कि पसीने रुक ही नहीं रहे थे। दोपहर होते-होते तो कूलर भी फेल हो गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। रविवार सुबह से ही लू चलने लगी। सुबह दस बजे तो यह स्थिति थी कि बहुत ही कम लोग सड़कों पर दिखाई दिए। केवल जरूरत वाले लोग ही घर से निकले।

विज्ञापन

अब सात जून तक हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अब सात जून तक हीट वेव चलेगी। ऐसे में लोग अपना ख्याल रखें। इसके बाद मौसम के कुछ नार्मल होने की संभावना है। इधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बहुत ही जरूरी हो तो ही दोपहर में घर से निकलें। पानी जरूर कुछ अंतराल पर पीते रहें। ओरआरएस का घोल और नमक चीनी को पानी में मिलाकर पीते रहें। अधिक से अधिक पेय पदार्थ लें। लेकिन चाय और कॉफी से परहेज करें।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

05 – Jun e 30.0 45.0 Heat Wave
06 – Jun e 29.0 44.0 Heat Wave
07 – Jun e 30.0 43.0 Heat Wave