• एक बार फिर प्रो. बघेल की सियासी ताकत का गवाह बनेगा प्रतिमा स्थापना समारोह
  • कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत करने की सैंद्धांतिक मिली सहमति
  • पिछले वर्ष जीआईसी मैदान पर आयोजित जयंती समारोह में पहुंचे थे उपराष्ट्रपति 
  • एक बार फिर प्रो. बघेल की सियासी ताकत का गवाह बनेगा प्रतिमा स्थापना समारोह
  • कार्यक्रम  संयोजक केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लखनऊ में सीएम योगी को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र दिया। 
  • एक बार फिर प्रो. बघेल की सियासी ताकत का गवाह बनेगा प्रतिमा स्थापना समारोह

    आगरा के सांसद केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल इस बार एत्मादपुर में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, पिछले वर्ष की तरह इस बार मेगा शो करने की पूरी तैयारी है, इस बार प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे, सीएम योगी को केंद्रीय मंत्री प्रो. बघेल ने इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया इस दौरान उन्हें मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भी भेंट की।
    इस मुलाकात के दौरान आागरा के सांसद ने समुचित विकास पर भी चर्चा की। आपको बता दें कि गत वर्ष एक जून को आगरा के जीआईसी मैदान पर मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और सीएम योगी ने शिरकत की थी, इस कार्यक्रम में पाल बघेल धनगर समाज के करीब 50 हजार लोग एकत्रित हुए थे, जो सामाजिक कार्यक्रम में एक रिकार्ड बन गया था, इस बार भी अपने मंत्रिपद के दायित्व के साथ ही क्षेत्र में लगातार इस कार्यक्रम की सफलता के लिए निरंतर गांवों का दौरा केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं, इस मैगा शो के माध्यम से एक बार फिर अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री करेंगे।