विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, शव की शिनाख्त नहीं; पुलिस जांच में जुटी

1 6 घंटे पहले

आगरा के हरिपर्वत थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई है। कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना हरिपर्वत थाना क्षेत्र के कपड़ा मार्केट ब्लॉक नंबर-2 की है। जानकारी के अनुसार, एक युवक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हरिपर्वत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कपड़ा मार्केट की तीसरी मंजिल पर शराब पीने वालों का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा मानकर घटना के हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक का गिरना हादसा था, आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

आउट्रो:
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। युवक की पहचान और मौत के वास्तविक कारण का इंतजार किया जा रहा है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें