विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

आगरा नगर निगम में प्रति मंगलवार को लगाया जाता है 10 से 2 तक समाधान संभव दिवस #binduvistaar

1 4 घंटे पहले

शहर में 25 लाख जनता मंगल संभव दिवस 4 घंटे में आती है ना मात्र शिकायतें सिर्फ 15 शिकायतें
आगरा नगर निगम का मंगल संभव दिवस क्यों रहता है फीका, शहर में लगभग 25 लाख की तादाद में जनता करती है निवास समाधान दिवस में पहुंचती है मात्र 15 शिकायतें

नगर निगम में शिकायतों का नहीं होता समाधान या फिर शासन की प्राथमिकता पर लिया जाने वाला मंगल संभव दिवस को नगर निगम ले रहा ढिलाई में

समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जाने वाला मंगल संभव दिवस के बारे में लोगों को नहीं है जानकारी

आगरा नगर निगम में मंगलवार को समाधान संभव दिवस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में दर्जनों विभाग होने के बावजूद सिर्फ 15 शिकायतें ही प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 2 का निस्तारण किया जा सका।

आपको बता दें कि जिले का शहर का संपूर्ण एरिया कवर करने वाला नगर निगम में जन्म-मृत्यु विभाग, कर विभाग, निर्माण विभाग, सफाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अकाउंट विभाग, डूडा विभाग वाहन विभाग, अतिक्रमण विभाग, उद्यान विभाग सहित तमाम दर्जनों महत्वपूर्ण विभाग हैं। इतनी बड़ी व्यवस्था के बाद भी फरियादियों की संख्या कम क्यों रहती है। लोगों का कहना है कि उन्हें नगर निगम के मंगल संभव दिवस के बारे में जानकारी ही नहीं है। इसी वजह से फरियादी यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। जबकि तहसीलों में लगने वाले समाधान दिवस में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं। और अपना समस्या का समाधान कर ले जाते हैं। लेकिन आगरा नगर निगम की शिकायतों के लिए फरियादियों को कहां पर शिकायत करनी है। लोगों को पता ही नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि 4 घंटे का समय पर्याप्त है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नगर निगम में शिकायतों के निस्तारण को लेकर कितनी गंभीरता है। इससे आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं। बिंदु विस्तार न्यूज़ के लिए पवन कटारा की न्यूज़

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें