विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

बंद कमरे से महिला का शव बरामद, पति फरार हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल पर कर रही जांच

1 5 घंटे पहले

आगरा।ताजगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी गेट स्थित नगला पेमा रोड पर एक बंद कमरे से महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद महिला का पति फरहान मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।
अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। कमरे के भीतर एक महिला का शव पड़ा मिला। मृतका की पहचान फरहान की पत्नी के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद से महिला का पति फरहान मौके से लापता है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फरहान ने कुछ समय पहले दूसरी महिला से प्रेम विवाह किया था। वहीं उसकी पहली पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका था। ऐसे में पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रिश्तों और अन्य कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे की बारीकी से जांच की गई है और हर छोटे-बड़े सबूत को सुरक्षित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत हत्या का मामला है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही है। फरहान की तलाश जारी है और उससे पूछताछ के बाद कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें