विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

ताजमहल परिसर में विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर को बंदर ने काटा, बिना ताजमहल देखे लौटी

1 6 घंटे पहले

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पर्यटन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण कोरिया से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। आरोप है कि घायल होने के बाद भी करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और पर्यटक इलाज के लिए इंतजार करती रही।
आगरा के ताजमहल परिसर में दक्षिण कोरिया से आई एक विदेशी महिला पर्यटक उस समय घायल हो गई, जब एक बंदर ने उसके हाथ पर हमला कर दिया। बंदर के काटने से महिला के हाथ से खून बहने लगा और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चिकित्सा सहायता की मांग की।

लेकिन आरोप है कि ताजमहल परिसर में मौजूद एंबुलेंस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। घायल पर्यटक इलाज के इंतजार में परेशान होती रही। बाद में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बैटरी कार के जरिए शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद एंबुलेंस चालक की कथित लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद एएसआई ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी यानी सीएमओ को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ताजमहल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक और पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि इलाज और व्यवस्थाओं से परेशान विदेशी महिला पर्यटक बिना ताजमहल का दीदार किए ही वापस लौट गई। यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में मौजूद थे। ऐसे में पर्यटन व्यवस्था और विश्वस्तरीय स्मारक पर उपलब्ध सुविधाओं को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

ताजमहल हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों का स्वागत करता है। ऐसे में सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और वन्यजीव नियंत्रण को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर अब सवाल उठ रहे हैं।


फिलहाल एंबुलेंस सेवा में कथित लापरवाही की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और भविष्य में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए क्या नए इंतजाम किए जाते हैं।


रिपोर्टर - दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें