रिश्तों का खौफनाक अंत! 45 दिन तक बाथरूम में दफन रहा पति का शव, पत्नी से खुला राज
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला पर अपने पति की मौत के बाद शव को घर के बाथरूम में दफनाने का आरोप है। आरोप है कि करीब 45 दिनों तक पति की गुमशुदगी का नाटक चलता रहा, लेकिन जब महिला ने अपने जेठ के सामने पूरा सच बताया तो पुलिस भी सन्न रह गई। बाथरूम का फर्श खुदवाया गया, जहां से मानव कंकाल बरामद हुआ।

