रकाबगंज पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 6 घंटे में छीनेती कांड का किया पर्दाफाश
आगरा में रकाबगंज पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छीनेती की वारदात का महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। देखिए ये रिपोर्ट।
आगरा में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। थाना रकाबगंज पुलिस ने बिजलीघर क्षेत्र में हुई छीनेती की वारदात का महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, बिजलीघर के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति से स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रकाबगंज थाना पुलिस हरकत में आ गई।

