विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

रील का खुमार पड़ा भारी, ₹37,500 का चालानताजमहल के पास स्टंटबाजी, पुलिस का बड़ा एक्शन

1 4 घंटे पहले

आगरा में सोशल मीडिया पर वायरल रील का खुमार युवकों को भारी पड़ गया। ताजमहल के पास बाइक और स्कूटी पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही आगरा ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और दोनों वाहनों का कुल 37 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया।

वायरल वीडियो में एक बाइक पर दो युवक नजर आए, जिसमें पीछे बैठा युवक उल्टा बैठकर स्टंट कर रहा था। वहीं पीछे चल रही स्कूटी पर तीन युवक सवार थे और सड़क पर लहराते हुए रील शूट कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

जांच में पता चला कि वीडियो ताजमहल के आसपास का है। वाहन नंबर के आधार पर दोनों मालिकों की पहचान कर ली गई। बाइक मालिक अनुपम पर 18 हजार 500 रुपये, जबकि स्कूटी मालिक आशिक खान पर 19 हजार रुपये का चालान किया गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों वाहनों पर हेलमेट न पहनने, गलत नंबर प्लेट, बिना बीमा, यातायात नियमों के उल्लंघन और स्टंटबाजी जैसी कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

आगरा पुलिस ने साफ संदेश दिया है... सड़क स्टंट के लिए नहीं, सुरक्षित सफर के लिए है। रील के चक्कर में नियम तोड़ेंगे, तो सीधा चालान और कार्रवाई दोनों झेलनी पड़ेगी।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें