विशाल' बनकर इरशाद ने की दो शादियां! इरशाद पर गंभीर आरोप , आरोपी गिरफ्तार
'आगरा के लोहामंडी निवासी एक युवक पर पहचान छिपाकर दो हिंदू युवतियों से शादी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िताओं का दावा है कि आरोपी ने खुद को "विशाल" बताकर शादी की और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देखिए यह रिपोर्ट।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले इरशाद पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को "विशाल" बताकर दो हिंदू युवतियों से शादी की।
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि शादी के समय उन्हें आरोपी की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी नहीं थी। बाद में जब उन्हें सच्चाई का पता चला तो विवाद शुरू हो गया।
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। इतना ही नहीं, एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे का खतना कराया गया और परिवार पर नॉनवेज खाने का दबाव भी डाला गया।
दूसरी महिला का दावा है कि वह सात महीने की गर्भवती है। उसका आरोप है कि जब उसने इन बातों का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
मामले की शिकायत कानपुर के पनकी थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने वास्तव में पहचान छिपाकर शादी की थी या नहीं, और धर्म परिवर्तन तथा मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
VO End:
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

