विज्ञापन
ब्रेकिंग
नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा नए संकल्प संग पुरानी कार्यकारिणी पर संयम ने किया दोबारा भरोसा बेटियों के हाथों पर लगाई मेहंदी, गाए मंगल गीत, छलका उल्लास रणधीरपुरा पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया 5 लाख का चेक हर्षोल्लास के साथ मनी बुद्ध जयंती, मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस बनाएगी मजबूत लीगल टीम: मेघा सेहरा

50 फीट की ऊंचाई से हाईवे किनारे क्रैश हुआ ट्रेनी विमान,कासगंज में हादसा... ट्रेनी पायलट घायल

4 कल

यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई... जब एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट हाईवे के पास क्रैश हो गया। राहत की बात ये रही कि हादसे में पायलट की जान बच गई... लेकिन विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन बजे अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरने वाला सेसना-172 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट... कासगंज पहुंचते ही करीब 50 फीट की ऊंचाई पर अचानक डगमगाने लगा। संतुलन बिगड़ते ही विमान हाईटेंशन बिजली के तारों में उलझा... और निर्माणाधीन सिक्स लेन हाईवे के किनारे जा गिरा।

विमान में मुंबई की रहने वाली 27 वर्षीय ट्रेनी पायलट कायनात अकेली मौजूद थीं। हादसे में वह घायल हो गईं... जिन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया... और फिर बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और चेतक एविएशन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं है... लेकिन तकनीकी खराबी समेत हर एंगल से जांच की जा रही है।

गनीमत रही कि विमान निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा... अगर यही हादसा व्यस्त सड़क पर होता... तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त विमान को कब्जे में लेकर जांच एजेंसियां हादसे की हर कड़ी जोड़ने में जुटी हैं।

Bindu Vistaar
ऐप इंस्टॉल करें
तेज़ अनुभव, ऑफ़लाइन पढ़ें