आगरा महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को आगरा मंडल के आगरा छावनी-आगरा सिटी-यमुना ब्रिज रेलखंड का निरीक्षण किया।राजा की मंडी-आगरा सिटी खंड के टनल नं. 1348/03 का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहाँ पर कार्यरत की-मैन से उसके कार्य का फीडबैक भी लिया।इसके बाद महाप्रबंधक ने आगरा सिटी के स्टेशन और यार्ड का गहनता से निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत सहायक स्टेशन मास्टर एवं पॉइंट्स मैन से उनके कार्यशैली का फीडबैक लिया तथा संकेत एवं दूर संचार के रिले रूम के आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की एवं आगरा सिटी स्टेशन के परिसर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।तत्पश्चात यमुना नदी में बने रेलवे यमुना ब्रिज का निरीक्षण किया एवं यमुना ब्रिज स्टेशन व यार्ड का भी बारीकी से निरीक्षण किया तथा संरक्षा सम्बंधित पहलुओं की बारीकी से परख की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण श्री शरद मेहता,मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री आनंद स्वरूप, मुख्य अभियंता निर्माण श्री अजय कुमार एवं मंडल के शाखा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यमुना ब्रिज रेलखंड का किया निरीक्षण
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगरा सिटी के स्टेशन और यार्ड का गहनता से निरीक्षण किया | राजा की मंडी-आगरा सिटी खंड के टनल नं. 1348/03 का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहाँ पर कार्यरत की-मैन से उसके कार्य का फीडबैक लिया।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
ब्राह्मण अपनी भागीदारी खुद तय करेगा, किसी मारीच की बातों में नहीं आएगा: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज (रा०) की प्रबुद्ध जागरण यात्रा को लेकर आगरा में हुई भव्य बैठक राजनीतिक दलों पर जमकर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- बिना ब्राह्मणों के कोई नहीं…
राष्ट्रीय
सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज़, जैली आदि बनाने वाली फर्मों पर चला डंडा
25 विधिक एवं 04 सर्वे नमूने किये इकठ्ठे Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket)Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदराबांके बिहारी इंटरनेशनल साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकताInstakart…
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत, धंसी सड़क ,गड्ढे में समाई कार-स्कूटी गाजियाबाद में सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की…
राष्ट्रीय
आगरा: आवास विकास परिषद की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ से मिलेगी राहत, बकायेदार उठा सकते हैं फायदा
आवास विकास परिषद कार्यालय में लगाया जा रहा लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

