हाईस्कूल से परास्नातक व आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका, 18 से 35 वर्ष तक कर सकेंगे प्रतिभाग
आगरा में रोजगार मेले में देश-प्रदेश की कंपनियां करेंगी भर्ती, चयनित युवाओं को मिलेगा आगरा सहित एन.सी.आर. में रोजगार
आगरा-क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा एवं पं० मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, कोटली बगीची, देवरी रोड, आगरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक- 17.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से पं० मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, कोटली बगीची, देवरी रोड, आगरा के परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 1000 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आई०टी०आई० एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष/महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र आगरा, नोएडा, दिल्ली एन०सी०आर०, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद होगा।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार संगम डॉट यूपी डॉट जीओवी डॉट इन) पर उपलब्ध है।
इस रोजगार मेले में जनपद आगरा के बड़े नियोजकों/कंपनियों के साथ-साथ दिल्ली एन०सी०आर० तथा प्रदेश के बाहर के नियोजक प्रतिभाग करेंगे, जो अकाउंट असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, सी०सी०ए०/आर०सी०ए० एजेंट, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, ग्राउण्ड फ्लोर कोऑर्डिनेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा एनालिस्ट, हेल्पर, माली, ड्राइवर आदि पदों के लिये बेरोजगार अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगे।
यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


