राहुल चौरसिया जी कहा कि आगरा मंडल में मानसी वर्मा की मंडल कार्मिक अधिकारी के पद पर पोस्टिंग हुई थी तब से वर्तमान समय तक श्रीमती मानसी वर्मा के साथ वर्कर्स यूनियन की मीटिंग हमेशा सार्थक रहती थी तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। 

वर्कर्स यूनियन, महिला विंग्स के पदाधिकारी अनुराधा ने कहा कि यूनियन के साथ साथ महिला कर्मचारियों को हर संभव सहयोग करती थी मैम एवं खास कर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत थी।

मंडल कोषाध्यक्ष कामरेड बी.के बाथम एवं रनिंग शाखा अध्यक्ष कामरेड वी.डी.चौहान ने कहा कि इनके सरल स्वाभाव की हर कर्मचारी करता है तारीफ।

विज्ञापन

इस अवसर पर रनिंग शाखा कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, इंजीनियर शाखा से कांता प्रसाद, परिचालन शाखा से नितिन साहनी,प्रागो कुमारी इत्यादि समारोह में शामिल हुए।