आगरा। खंदौली ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित 'वन महोत्सव' का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति मे किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में कदम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग ने 'डॉक्टर्स डे' के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को विशेष बनाते हुए लोगों को 'वृक्ष हैं तभी हम स्वस्थ हैं' का महत्वपूर्ण संदेश दिया। ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी सुरक्षा और देखभाल के महत्व पर विशेष जानकारी साझा की। एत्मादपुर रेंज की क्षेत्रीय वन अधिकारी पुनीता यादव ने 'वृक्ष भंडारा' आयोजित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान कयामुद्दीन बीपीएम, वन विभाग के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र सिंह, वन दरोगा अनिल कुशवाहा, अरुण भान सिंह, चंद्रमोहन शर्मा, वन रक्षक प्रेम वीर सिंह, रंजीत कुमार, विद्या राम, बाबू राम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।
वन महोत्सव पर खंदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ पौधारोपण, ब्लॉक प्रमुख ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
आगरा। खंदौली ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित 'वन महोत्सव' का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति मे किया। इस अवसर पर ब्लॉक…
संबंधित खबरें
मेरा शहर
LIVE
आगरा नगर निगम में वृक्षारोपण से पहले रखरखाव पर उठे सवाल, महापौर करेंगी जांच समिति गठित
3 लाख रूपये का प्रतिदिन पानी पी रहे थे शहर के पौधे कागजों में हरा-भरा शहर, आगरा ,धरातल पर कुछ नहीं नगर निगम पार्षदों ने कहा हुआ बड़ा भ्रष्टाचार, होनी…
मेरा शहर
मौहल्ला समाधान दिवस में आ रहीं समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें अधिकारी - नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य
समस्याओं के समाधान को आठ वार्डों में मौहल्ला समाधान दिवस का आयोजन सड़क, सीवर, जलकल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण और गृहकर आदि की सर्वाधिक समस्याएं कुल 173 शिकायतें प्राप्त हुईंआगरा…
मेरा शहर
रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया तक अतिक्रमण पर गरजा आगरा नगर निगम का बुलडोजर, वसूला 1 लाख 14 हजार का जुर्माना
फुटपाथ पर ई-वाहनों की बिक्री पड़ी भारी, एजेंसी पर 25 हजार का जुर्माना, ताबड़तोड़ कार्रवाई से लोगों में मची खलबली रामबाग से टेढ़ी बगिया तक चला नगर निगम का…
मेरा शहर
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट पर आगरा नगर निगम, वीआईपी रूट पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद
सड़क से लेकर डिवाइडर तक चमकाने की तैयारी, अधिकारी दौरा कर करते रहे स्थलीय निरीक्षणआगरा। रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

