चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया और पुलिस बल की त्वरित कार्रवाई से परिवार में लौटी खुशी
धनौली पुलिस ने 1 घंटे में ढूंढा गुम मंदबुद्धि बच्चा, माता- पिता को सौंपा, सूर्य लोक कॉलोनी से गायब हुआ 12 वर्षीय परवेश मिला, चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया की सराहना
धनौली पुलिस की मुस्तैदी 24 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया, धनौली पुलिस ने 1 घंटे में ढूंढा गुम मंदबुद्धि बच्चा, परिजनों को सौंपा
आगरा। धनौली थाना क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गुम हुआ 12 वर्षीय बच्चा परवेश अपने माता-पिता को मिल गया। महज 1 घंटे की मेहनत में पुलिस ने बच्चे को ढूंढकर परिजनों के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि सूर्य लोक कॉलोनी, मुल्ला की प्याऊ, जगनेर रोड निवासी 12 वर्षीय परवेश जो मंदबुद्धि है। वह घर से गायब हो गया था। बच्चा कुछ भी बताने में असमर्थ था। परिजनों की सूचना पर धनौली चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया के नेतृत्व में पुलिस बल सहायता केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत खोजबीन शुरू कर दी। खोए हुए बच्चे को मात्र 1 घंटे में ही ढूंढ निकाला जिससे माता-पिता के घर में खुशी लौट आई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और करीब 1 घंटे के भीतर बच्चे को तलाश कर उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चा मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

कल भी मिली थी धनौली पुलिस को सफलता
इससे पहले रविवार शाम करीब 7:30 बजे सिरोली रोड, बच्चा जेल के पास से 5 वर्षीय यश नाम का बच्चा भी गुम हो गया था। उसके माता-पिता ने थाने आकर सूचना दी थी। धनौली पुलिस ने तब भी त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को तलाशा था। गुम हुए बच्चे को पुलिस ने मात्र 4:30 घंटे में ही ढूंढ कर परिजनों को सौंपा था। धनौली पुलिस की लगातार दो सफलताओं से क्षेत्रवासियों ने पुलिस की सराहना की है।

