- चोरों से तीन लाख पचास हजार रुपए की कीमत की टूटी पीली धातु और 270 रूपये नगद किये बरामद
- थाना कमला नगर के गुड वर्क संपूर्ण खुलासे की सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने दी पत्रकारों को जानकारी
- थाना कमला नगर के थानाध्यक्ष पवन कुमार सैनी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त कार्यवाही से मात्र 72 घंटे में हुआ घटना का खुलासा आरोपियों को भेजा न्यायालय के समक्ष
- 27 जुलाई सोमवार को रात 3 बजे घर में घुसकर चोरों ने घटना को दिया था अंजाम
- वादियां के अनुसार दो सोने के कंगन, एक हजार रुपए नगद और दो छोटे सिलेंडर चोरी कर ले गए थे चोर पुलिस को तुरंत दी गई थी सूचना
- थाना कमला नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अगले दिन ही सलमान पुत्र नाजिर खान निवासी शाह नगर बंबा थाना कालिंद्री बिहार को गिरफ्तार कर भेजा था जेल
- कमला नगर पुलिस ने 27 जुलाई की चोरी का किया खुलासा, 2 चोर गिरफ्तार मोनू और शाहरुख के पास से 3.5 लाख की पीली धातु बरामद, एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका
आगरा। थाना कमला नगर पुलिस ने 27 जुलाई सोमवार को घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल कर अभीयुक्तो को जेल भेजा है। आपको बता दें कि वादियां की सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस ने एक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वादिया ने बताया था कि रात 3 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर दो चोर घर में घुस आते हैं। मेरी माता जी के हाथों से दो सोने के कंगन एक हजार रुपए नगद दो छोटे सिलेंडर चोरी कर घटना को अंजाम देते हैं। शुक्रवार को चोरी का खुलासा करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने पत्रकारों को और ज्यादा जानकारी देकर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनू और शाहरुख हैं। उनके पास से 24 ग्राम टुकड़ों में पीली धातु भी बरामद हुई है। थाना कमला नगर पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कुल लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये की पीली धातु और 270 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। एसीपी ने बताया कि चोरी की इस घटना में शामिल सलमान पुत्र नाजिर खान निवासी शाहनगर बंबा, टेढ़ी बगिया को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पीड़ित वादिया ने थाना कमला नगर में सूचना दी थी कि 27 जुलाई को घर में घुसकर दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से दो सोने के कड़े, दो छोटे सिलेंडर और 1000 रुपये नगद ले गए थे। पुलिस ने बरामद सामान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की घटना के खुलासे में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष पवन कुमार सैनी, सर्विलांस प्रभारी नगर जोन उप निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी, उप निरीक्षक आयुष गुप्ता, उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक निशांत डागा, कांस्टेबल चितवन राणा, और कांस्टेबल अखिल कुमार की भूमिका मुख्य रही।

