शहर की हर गली, हर छत, हर शहर, बाग बगीचे सभी देश के 76 वें स्वतंत्रता दिवस का पूरे जोश से सम्मान कर रहे हो, ऐसा मनोरम दृश्य मन को प्रफुल्लित कर रहा था। परंतु इसी भव्यता के बीच पूरे आगरा शहर का दिल कहलाने वाला बहुचर्चित बिजली घर चौराहा जिसके मध्य में वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति भी लगी हुई है, और ठीक सामने पुलिस चौकी भी है। बड़े अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा है कि यहां पर पूरा चौक सजावट और माल्यापर्ण एवं तिरंगे के लिए भी तरस रहा है, और इस पावन अवसर पर शिवाजी महाराज का सूना गला एक माला तक के लिए लोगों एवं प्रशासन के अधिकारियों की राह देखता रहा। चौक के अंदर गंदगी का आलम तो यह था, कि मानो यह चौक हमारे देश का हिस्सा ही नहीं है, जबकि बड़ी जयंती के दौरान उस चौक को खूब सजाया जाता है और अन्य पार्टियों के झंडे भी वहां पर अपनी छटा बिखेरते हैं, परंतु दुर्भाग्यवश आज वहां एक तिरंगा भी उसे शोभायमान नहीं कर रहा है। तो क्या मान लेना चाहिए कि स्वतंत्रता दिवस से ज्यादा महत्व देश में निकलने वाली जयंती का है। जब जिम्मेदार लोगों से बात की गई तो उन्होंने बाजार कमेटी के जिम्मेदारी बताकर फोन रख दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर छत्रपति शिवाजी चौक पर नहीं हुई सजावट और ना ही मूर्ती पर हुआ माल्यापर्ण, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
आगरा से संदीप श्रीवास्तव की रिपोर्ट पूरे देश के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि देश ने 76 वे स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है । पूरे देश नेपीएम की बात का स्मरण करते हुए हर घर तिरंगे की मुहिम को दिल से अपनाया और स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को पूरे देश के वासियों ने तिरंगे की खूबसूरत चादर से ढक दिया।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
ब्राह्मण अपनी भागीदारी खुद तय करेगा, किसी मारीच की बातों में नहीं आएगा: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज (रा०) की प्रबुद्ध जागरण यात्रा को लेकर आगरा में हुई भव्य बैठक राजनीतिक दलों पर जमकर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- बिना ब्राह्मणों के कोई नहीं…
राष्ट्रीय
सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज़, जैली आदि बनाने वाली फर्मों पर चला डंडा
25 विधिक एवं 04 सर्वे नमूने किये इकठ्ठे Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket)Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदराबांके बिहारी इंटरनेशनल साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकताInstakart…
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत, धंसी सड़क ,गड्ढे में समाई कार-स्कूटी गाजियाबाद में सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की…
राष्ट्रीय
आगरा: आवास विकास परिषद की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ से मिलेगी राहत, बकायेदार उठा सकते हैं फायदा
आवास विकास परिषद कार्यालय में लगाया जा रहा लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

