इस धीमी बारिस के कारण कहीं घर गिर रहें तो कहीं स्कूल में पानी भर रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि रेलवे फुटपाथ के पुल के नीचे 10 -10 फूट पानी भर गया है।
ऐसा ही एक हादसा सेक्टर 8 जेल रोड का हैं। यहां की सड़क बने अभी एक वर्ष ही हुआ होगा और इस सड़क निर्माण में लाखों रूपये का बजट पारित हुआ था फिर भी सड़क की हालात बद से बत्तर है। सड़क पर कई जगह पर गड्ढे है जहां पानी दिनभर भरा रहता हैं। आज तो एक गम्भीर हादसा होते होते बचा।
सड़क पर दिन भर आवागमन रहता है तभी अचानक सड़क धस जाती है सड़क पर चल रहे राहगीर समझ ही नहीं पाते हैं कि आखिर हुआ क्या है? भगवान भला करें कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी नहीं तो किसी न किसी परिवार को लेने के देने पड़ जाते। सड़क निर्माण की चारों ओर से शिकायत आती है फिर भी नगर निगम ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं करता है। अब देखना यह कि यह गड्ढा कब ठीक हो पाता है या फिर हफ्तों ऐसे ही पड़ा रहेगा।
सेक्टर 8 सेंट्रल जेल रोड की सड़क धसी, बड़ा हादसा होने से बचा
आगरा- शहर में हो रही बारिश से जन- जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया। सुबह हो शाम लगातार बारिश हो रही है लोग काम पर निकलने से पहले सोचते हैं कि कहीं बारिस न आ जाय।
संबंधित खबरें
मेरा शहर
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी थानेदार ने नहीं लिखा मुकदमा, 4 घंटे तक थाने में बैठाए रखा पीड़ित
आगरा। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बावजूद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सिकरौदा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक प्रवीन ने पुलिस कमिश्नर…
मेरा शहर
अहमद शाह सरकार के 172वें उर्स में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
आगरा थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित चौकी मोतीकुंज पर अहमद शाह सरकार का 172वां उर्स श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। उर्स में आगरा सहित अन्य…
मेरा शहर
आगरा की सुप्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव को तैयारीयां शुरू, आगरा नगर निगम पार्षद और अधिकारियों की बैठक
आगरा नगर निगम की ओर से होगी प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बैठक में दिए अधीनस्थों को निर्देशनगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य…
मेरा शहर
वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारतीय का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
आगरा। वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्ध विहार प्रबंधक समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय का मंगलवार रात 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

