• आगरा मंडलआयुक्त नागेंद्र प्रताप और प्राधिकरण उपाध्यक्ष एम अरुणमौली ने कर्मचारियों के कार्य की सराहना की
  • प्राधिकरण सचिव संजय कुमार ने कार्यक्रम की एक दिन पूर्व ही की थी तैयारी
  • पूरे आगरा शहर से अलग-अलग सरकारी विभागों से आए अभियंता, साझा किये विभागों से जुड़े सुझाव

संवाददाता पवन कटारा

आगरा। मंगलवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा प्राधिकरण कार्यालय परिसर में अभियंताओं के सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन और विकास को समर्पित था।
आपको बताते चलें कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित था। कार्यक्रम में आगरा शहर के  सरकारी विभागों से आए समस्त अभियंताओं का सम्मेलन प्रमुख था सरकारी विभागों की अभियंताओं ने अपने-अपने विभाग के कार्यों के बारे में बखान किया। भाजपा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अभियंता सम्मेलन कार्यक्रम में आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मेहनत से सफल हुआ।

सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र माेदी के द्वारा 140 कराेड़ भारतीय की निरंतर सेवा के 12 वर्ष  पूर्ण हाेने के उपलक्ष्य में आज मंगलवार काे आगरा विकास प्राधिकरण स्थित नवीन सभागार (ई-ब्लाॅक) में अभियन्ताओं का सम्मेलन कार्य क्रम सम्पन्न हुआ। 
कार्यक्रम के समय आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा, आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, वित्त नियंत्रक, मुख्य अभियन्ता आदि एवं गैर-सरकारी बाेर्ड सदस्य श्री शिवशंकर शर्मा  एवं श्री नगेन्द्र दुबे (गामा), श्री अरविंद कुमार राय जी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर उत्तर प्रदेश मेट्रो, प्राेफेसर डी.के. चतुर्वेदी, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, आगरा, मुख्य अभियन्ता, लाेकनिर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश् जल निगम, टाेरेंट पावर लिमिटेड एवं विभिन्न विभागाें के वरिष्ठ अभियन्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम काे सम्बाेधित करते हुए आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा बताया गया कि समस्त अभियन्ताें की देश के विकास की गति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण एवं अहम भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त आयुक्त, आगरा मण्डल, आगरा द्वारा जनपद आगरा में विकसित की जा रही नयी अटलपुरम टाउनषिप, ग्रेटर आगरा में देष की पवित्र नदियाें के नाम से 10 नयी टाउनशिप एवं आगरा मेट्राे परियोजना आगरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही समस्त विभागों के अभियन्ताें से गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिष्चित करने एवं आगरा नगर के विकास हेतु अवस्थापना सुविधा उपलब्ध कराने पर जोेर देने का आवाहन किया गया, जिससे निजी विकासकर्ता तथा शहर के एकीकृत विकास में याेगदान एवं लोगों काे अधिक सुविधाएं प्राप्त हाे सकें। उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा देश की प्रगति में अभियंताओं व तकनीकी विषेषज्ञाें की भूमिका अहम बतायी गयी। साथ ही अभियन्ताओं से आगरा जनपद हेतु प्रस्तावित नवीन योजनाओं, निर्माण/विकास कायाेर्ं आदि के सफल क्रियान्वयन एवं नवाचाराें से परिपूण्र् सहित कार्य करने पर जोर देने का आवाहन किया गया। सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण की प्रषासनिक व्यवस्था, विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु किये जा रहे प्रयासाें का विस्तृत विवरण देते हुए समस्त अभियंताओं की देश में अहम भूमिका बतायी गयी। अरविन्द कुमार राय, परियाेजना निदेषक, मेट्रो आगरा द्वारा शहर में मेट्राे संचालन, यातायात प्रबंधन आदि पर अपने विचार प्रकट किये गये।

विज्ञापन