गौरतलब है कि सुधीर कुमार सिंह कुछ माह पूर्व डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो चुके थे, तभी से उनका तबादला होना तय हो गया था। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शामली सुकीर्ति माधव को आगरा में पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बनाया गया है।
इसके अलावा आज ही ग्यारह आईएएस अधिकारियों के भी तबादले कर दिये गए। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया को विशेष सचिव नगर विकास विभाग बनाया गया है। उनके स्थान पर अजय कुमार द्विवेदी को एडीए का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे अभी तक नगर आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।
गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात योगी सरकार ने यूपी के 15 आईपीएस ऑफिसर के ट्रांसफर किए थे, जिसमें कई जिलों के एसपी भी शामिल थे।
इसके अलावा आगरा रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर का भी आज तबादला कर दिया गया। पुंडीर के स्थान पर अशोक कुमार आगरा के नए क्षेत्रीय प्रबंधक होंगे। पुंढीर के खिलाफ उत्तर प्रदेश रोडवेज एंप्लाइज यूनियन कई दिन से प्रदर्शन कर रही थी। इस संबंध में मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रशासन नरेंद्र सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।
प्रभाकर चौधरी आगरा के नए एसएसपी, अशोक कुमार रोडवेज के नये क्षेत्रीय प्रबंधक
आगरा, 25 जून। प्रदेश शासन के स्तर पर आज जिले के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई अफसरों के तबादले कर दिए गए। लखनऊ से आज 11 आईपीएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को आगरा का नया एसएसपी बनाया गया है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
संबंधित खबरें
मेरा शहर
बहुजन समाज पार्टी के पार्षद चाहते हैं। एसआईटी करे जांच, नगर निगम में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संभाला मोर्चा
आगरा नगर निगम में ई-टेंडर में हुए घोटाले को लेकर गरमाई सियासत, बसपाइयों में उबाल कहा प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री से करेंगे खुलासे की मांग, लखनऊ करेंगे कूचशनिवार…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में टेंडर घोटाले पर बसपा पार्षदों का हल्ला बोल, SIT जांच और FIR की मांग - आंदोलन की चेतावनी
प्रेस वार्ता कर जताई नाराजगी कहा दोषियों को बचाया जा रहाफर्म को ब्लैक लिस्ट से ही करने से नहीं निकलता हल, ठेकेदार पर करानी होगी एफआईआरआगरा नगर निगम…
मेरा शहर
आगरा नगर निगम में गड़बड़ी पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का बड़ा एक्शन
ठेकेदार फर्म मैसर्स डीके कंस्ट्रक्शन ब्लैकलिस्ट, लोहामंडी जोनल लिपिक निलंबितहरीपर्वत जोन के मुगल रोड सुलतानगंज की पुलिया पर बन रहे नाले में भी है ठेकेदार कर रहा खेल,…
मेरा शहर
आगरा नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का अवैध अतिक्रमण पर चला चाबुक, शहर की सबसे बड़ी समस्या पर लिया संज्ञान
अतिक्रमण प्रभारी जीवेक सोनी के नेतृत्व में सौ फुटा चौराहे से लेकर टेढ़ी बगिया चौराहे तक चलेगा अभियान कराई गई मुनादीअवैध अतिक्रमण के साथ शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

