ऑनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। कलर्स चैनल के रियल्टी शो हुनरबाज : आकाश सिंह टॉप नाइन में पहुंच गए हैं। भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं। जमसी गांव निवासी राजकिशोर सिंह के पुत्र हैं। पिछले दिनों कलर्स चैनल के रियल्टी शो हुनरबाज में आकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन को देखकर Nora Fatehi (नोरा फतेही) काफी खुश हुईं। वे मंच पर काफी समय तक उनके पास दिखीं। ढेरों बातें की। उनकी प्रतिमा को सराहा। नोरा फतेही ने आकाश सिंह को गले लगा दिया। नोरा ने कहा कि आकाश तुम और करीब आओ, मेरे आंख में देखो। फ‍िर नोरा ने आकाश को बोलने को कहा- तुम बोलो-आज आप बहुत खूबसूरत लग रही हो। इस पर पहले तो आकाश बोलने में थोड़ा हिचके, लेकिन फ‍िर बोले- आज तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो नोरा। WOW. फ‍िर कहा-नोरा मैं आपसे प्‍यार करता हूं। 

 

jagran

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा को आया गुस्‍सा 

यह दृश्‍य देख अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को काफी गुस्‍सा आ रहा था। परिणीति ने कहा कि एक माह पूर्व आकाश कितना शरीफ लड़का था। वह अब काफी बिगड़ गया है। मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि इतनी खूबसूरत लड़की (नोरा फतेही) को कोई भी सामने देखेगा तो पिघल जाएगा यार। परिणीति चोपड़ा और आकाश सिंह काफी हंस रहे थे। हर्ष लिम्बाचिया ने आकाश से पूछा कि नोरा को इतने करीब से देखकर कैसा लग रहा है। आकाश को शर्माते हुए कहा कि आज तो बहुत मजा आ गया।  नोरा ने आकाश को गले लगा लिया। परिणीति चोपड़ा ने आकाश का नाम काफी गुस्‍से में लिया। ऐसा लग रहा था कि परिणीति को जैसे यह दृश्‍य देखा नहीं जा रहा हो। परिणीति गुस्‍से में बोली-नोरा तुम आकास के पास से वापस आओ। आकाश को हाथ पकड़े नोरा मंच पर लगे कुर्सी पर आ बैठी। खैर यह तो एपिसोड का दृश्‍य है।

 

jagran

अभ्‍यास के दौरान आकाश को लगी चोट

हुनरबाज शाे में आकाश सिंह काफी मेहनत कर रहे हैं। वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। तैयारी के दौरान अभ्‍यास करते हुए कई जगह उन्‍हें चोट लगी है। इसके बावजूद हुनरबाज के मंच पर उन्‍होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। होस्‍ट भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ-साथ मशहूर फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फिल्म निदेशक करण जौहर, नोरा फेतेही ने उनकी खुलकर प्रशंसा की। 'ये लम्‍हा कहां था मेरा' गीत पर उन्‍होंने एक से बढ़कर करतब दिखाए। भागलपुर के लाल आकाश से ख्‍याति दिन प्रतिदिन काफी बढ़ती जा रही है। क्‍या बात है, क्‍या बात है, क्‍या बात है। 

 

jagran

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि मैंने आजतक लाइव स्‍टेज पर ऐसा प्रदर्शन नहीं देखा है। उन्‍होंने कहा मैं जब भी तुमको देखती हूं आकाश, तुम मुझे कभी उदास नहीं करते हो। आपने अपने हुनर को हमेशा नए तरह से पेश किया। तुम बहुत ही खास इंसान हो। इसके बाद परिणीति ने आकाश को फ्लाइंग किस किया। इस पूरे दृश्‍य को वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। लोग अकाश की प्रतिभा को सराहना करते हैं। अपनी प्रतिभा और लगन के कारण आज वे हुनरबाज में टॉप नाइन में पहुंच चुके हैं। भागलपुर ही नहीं बल्कि बिहार वासियों ने उन्‍हें ऑल द बेस्‍ट कहा है।