आगरा - एत्मादपुर क्षेत्र के निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह सिकरवार का जन्मदिन आज संजय प्लेस कार्यालय पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
इस जन्मदिन के अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने लाखन सिंह सिकरवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया उसके बाद पुष्प वर्षा कर केक काटा गया।
इस जन्मदिन के अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं डीडी न्यूज़ के संवाददाता सज्जन सागर ने कहा है कि लखन सिंह सिकरवार एक पत्रकार ही नहीं एक समाजसेवी एवं साथ साथ व्यवसाय भी करते हैं उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेन न्यूज़ के संपादक के रूप में, ईटीवी, और अब अमर उजाला और भारत समाचार चैनल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ये खबरों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं और अपने क्षेत्र की कोई छोटी बड़ी खबर इनसे छूट नहीं सकती है। इन्होंने हमेशा गरीबों एवं मजलूमों की मदद की है। वहीं भारत समाचार के ब्यूरो चीफ शोभित चतुर्वेदी ने अपने सहयोगी के रूप में उनकी हौसला अफजाई की और किए गए कार्य क्षेत्र में सराहना की।स्वदेश अखबार के स्थानीय संपादक मधुकर चतुर्वेदी ने एक शानदार गाना गा कर जन्मदिन की बधाई दी। बिंदु विस्तार समाचार पत्र के संपादक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि सिकरवार जी नेकदिल इंसान हैं और अपने छोटे व बड़ों को पूरा सम्मान देते हैं और अपने छोटे भाई के रूप में पत्रकारिता कर रहे साथियों को पत्रकारिता के गुण बताते रहते हैं मैं इनके दीर्घ आयु एवं बेहतर स्वस्थ की कामना करता हूं कि ये हमेशा निरोगी रहें। इनके जन्मदिन पर सोनू मल्होत्रा ने "ये प्यार का नगमा है" सज्जन सागर ने "मेरे अगने में तुम्हारा क्या काम है" अपनी सुरीली आवाज में गाना सुनाया और खूब धमाल एवं डांस किया।
इस अवसर पर शहर के तमाम वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से दाता संदेश के एसपी सिंह, राष्ट्रीय सहारा से दीपक राठौड़, जनतंत्र टीवी से कपिल अग्रवाल,सोनू मल्होत्रा,संजय सिंह, मदन मोहन सिंह, प्रदीप रावत , राज कुमार उप्पल, अर्जुन सिंह,राजेश तोमर, सतेंद्र सिंह, बबलू सिंह,अनुज तिवारी, गीतम सिंह,भगवान सिंह, लवी किशोर, गौरव ठाकुर रमाकांत सिकरवार आदि उपस्थित थे।
धूमधाम से मनाया वरिष्ठ पत्रकार लाखन सिंह सिकरवार का जन्मदिन
वीरेंद्र चौधरी
संबंधित खबरें
मनोरंजन
राजेश्वर मंदिर मेले से पहले चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, सड़कें कराई गईं अवैध अतिक्रमण मुक्त
अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए, मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम का सख्त अभियाननगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के आने के बाद अवैध अतिक्रमण करने वालों में मची…
मनोरंजन
बल्केश्वर में 10 अगस्त को लगेगा विशाल सावन मेला, उमड़ेगा भक्तों का रेला
ना तेरा है ना मेरा है, यह बाबा का मेला है..श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति ने महादेव मेले का पोस्टर किया जारी, भक्तों के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ करेगी…
मनोरंजन
मनोरंजन
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

