महिला ने जमीन पर लेट कर शराब के ठेके का किया पुरजोर विरोध पुलिस समझाती रही महिला ने एक न मानी

क्षेत्रीय पुलिस और आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

एत्मादपुर/खंदौली। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव मुड़ी में शराब के ठेके का स्थानीय महिलाओं ने लगातार दूसरे दिन भी विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं ठेके के बाहर एकत्रित हुईं और जमकर प्रदर्शन करते हुए ठेका बंद कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब की बिक्री से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। तथा परिवारों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से गांव से शराब का ठेका हटाने की मांग की। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी बुलाकर ग्रामीणों से वार्ता कराई गई। विरोध को देखते हुए शराब के ठेके पर ताला लगा दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया है। साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों से भी आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और पुलिस की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

विज्ञापन

यह कहते हैं थाना प्रभारी खंदौली

इस संबंध में थानाध्यक्ष खंदौली से बात करने पर बताया गया कि देशी शराब की ठेके का विरोध 10 से 12 महिलाएं कर रही थी जिसमें एक दो महिलाओं के द्वारा जमीन पर लेटकर भी विरोध किया गया। अधिकारियों से वार्ता करके समाधान निकाला जाएगा।