• समस्याओं के समाधान को आठ वार्डों में मौहल्ला समाधान दिवस का आयोजन 

  •  सड़क, सीवर, जलकल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण और गृहकर आदि की सर्वाधिक समस्याएं 
     
  • कुल 173 शिकायतें प्राप्त हुईं

आगरा । नगर निगम द्वारा आम नागरिकों को उनके मोहल्ले में ही नगर निगम की सेवाएं उपलब्ध कराने और जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से "मोहल्ला समाधान दिवस–नगर निगम आगरा आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार आठ वार्डों में शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए गए शिविरों में नगर निगम के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रहकर शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के पार्षद भी आमंत्रित किए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान लोहा मंडी जोन वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया में 47 वार्ड 37 नगला अजीता में 14 , ताजगंज जोन के वार्ड 98 विभव नगर में 20 और वार्ड 19 बुंदू कटरा में बीस शिकायत दर्ज कराई गईं। छत्ता जोन के वार्ड 96 धनकोट में 16 और वार्ड 15 ढोलीखार में पांच शिकायत दर्ज कराई गई हैं। इसके अलावा हरी पर्वत जोन में कुल 51 शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। वार्ड 33 खंदारी में 18 और वार्ड 88 के के नगर में कुल 33 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन सभी शिविरों में निर्माण विभाग, अतिक्रमण, प्रकाश विभाग, जलकल, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, गृहकर तथा जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

यह कहते हैं नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य

विज्ञापन

सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को शहर के वार्डों के मोहल्लों में मोहल्ला समाधान दिवस लगाया जाता है। शिविर में निर्माण विभाग अतिक्रमण प्रकाश विभाग जलकर स्वास्थ्य विभाग उद्यान विभाग से लेकर सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को नगर निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना तथा उनके निवास क्षेत्र के निकट ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी समस्या इस दौरान दर्ज कराई जाए उसका प्राथमिकता पर समाधान कराया जाए।