बैठक में पुलिस विभाग, पुरातत्व, आगरा विकास प्राधिकरण, नगर-निगम, पर्यटन, संस्कृति विभाग, लोक निर्माण, मेट्रो रेल परियोजना, सेतु निगम इत्यादि के अधिकारीगणों के साथ जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के दौरे की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था पर बिन्दुवार विचार किया गया। बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के आगमन की सुरक्षा व्यवस्था, सम्भावित मार्ग, ठहरने की व्यवस्था तथा विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण हेतु तैयारियों, सौन्दर्यीकरण, मार्ग के अतिक्रमण, साइनेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मरम्मत इत्यादि पर विभिन्न प्रस्ताव व सुझाव बैठक में रखे, जिन पर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल आगमन से पूर्व समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लिया जाये तथा जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किए जाने पर बैठक में विचार किया गया।
बैठक में जी-20 प्रतिनिधि मण्डल के दौरे के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर इत्यादि पर भी विचार कर मण्डलायुक्त द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। प्रतिनिधि मंडल के मार्ग में आने वाले फ्लाईओवर की मरम्मत, रंगाई पुताई, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, फुटपाथ की मरम्मत तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराने पर विचार किया गया तथा सभी संबंधित विभागों को कार्य पूर्ण करने की तिथि लिखित में देने के निर्देश दिए, जिससे की टाइम लाइन के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराए जा सकें तथा बैठक में मण्डलायुक्त ने पुरातत्त्व विभाग एवं नगर निगम को शीघ्र ही बंदरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। महोदय ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ व समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त श्री प्रीतिंदर सिंह, नगर आयुक्त श्री निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए सचिव, गरिमा सिंह, अधीक्षण पुरातत्व श्री राजकुमार पटेल, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के दौरे की तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न
आगरा- मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को मण्डलायुक्त सभागार में जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के 09 व 10 फरवरी 2023 में दौरे की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले एक्शन में नगर निगम प्रशासन, 15 सफाई कर्मचारियों को नोटिस
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर निर्देश के बावजूद 10:30 बजे ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे घरनगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को नगर निगम के किसी भी कार्य…
राष्ट्रीय
ब्राह्मण अपनी भागीदारी खुद तय करेगा, किसी मारीच की बातों में नहीं आएगा: राजेंद्र नाथ त्रिपाठी
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज (रा०) की प्रबुद्ध जागरण यात्रा को लेकर आगरा में हुई भव्य बैठक राजनीतिक दलों पर जमकर बरसे राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- बिना ब्राह्मणों के कोई नहीं…
राष्ट्रीय
सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज़, जैली आदि बनाने वाली फर्मों पर चला डंडा
25 विधिक एवं 04 सर्वे नमूने किये इकठ्ठे Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket)Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदराबांके बिहारी इंटरनेशनल साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकताInstakart…
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत, धंसी सड़क ,गड्ढे में समाई कार-स्कूटी गाजियाबाद में सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

