आगरा-सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि शासन/विभाग के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा दिनांक 21-08-2024 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एम०जी०रोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की नियोजकों द्वारा लगभग 500 से अधिक तकनीकी एंव गैर तकनीकी रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा / साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.जीओवी.इन (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाईन पंजीयन कराकर तथा अपनी प्रोफाइल पूर्ण कर दिनांक 21-08-2024 तक आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं तथा अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं बायोडाटा सहित उक्त दिनांक को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साई का तकिया, एम०जी०रोड, आगरा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 21 अगस्त को
www.rojgaarsangam.up.gov.in पर करें ऑनलाईन पंजीयन
संबंधित खबरें
मेरा शहर
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी थानेदार ने नहीं लिखा मुकदमा, 4 घंटे तक थाने में बैठाए रखा पीड़ित
आगरा। पुलिस कमिश्नर के आदेश के बावजूद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सिकरौदा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक प्रवीन ने पुलिस कमिश्नर…
मेरा शहर
अहमद शाह सरकार के 172वें उर्स में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
आगरा थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित चौकी मोतीकुंज पर अहमद शाह सरकार का 172वां उर्स श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। उर्स में आगरा सहित अन्य…
मेरा शहर
आगरा की सुप्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव को तैयारीयां शुरू, आगरा नगर निगम पार्षद और अधिकारियों की बैठक
आगरा नगर निगम की ओर से होगी प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बैठक में दिए अधीनस्थों को निर्देशनगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य…
मेरा शहर
वरिष्ठ अधिवक्ता करतार सिंह भारतीय का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
आगरा। वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्ध विहार प्रबंधक समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय का मंगलवार रात 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

