आगरा। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-6 स्थित रतन प्रिया के पास बना ऊंचा स्पीड ब्रेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। यह ब्रेकर लगातार हो रहे सड़क हादसों की वजह बन रहा था, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त था।
इसी खतरनाक स्पीड ब्रेकर पर वाहन अनियंत्रित होने के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दीनदयाल नगर (आगरा पश्चिम महानगर) के नगर कार्यवाह शैलेंद्र शुक्ला और व्यवस्था प्रमुख विवेक उपाध्याय तभी इस गैर-मानक ब्रेकर के कारण वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को तत्काल लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।
दुर्घटनाओं का कारण बन रहे इस अवैध ब्रेकर की खबर को 'बिंदु विस्तार न्यूज' ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बीते दिन उस ऊंचे स्पीड ब्रेकर को पूरी तरह से उखाड़ फेंक दिया।
ब्रेकर के हटने से क्षेत्रवासियों ने बड़ी राहत की सांस ली है और खुशी जाहिर की है। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए 'बिंदु विस्तार न्यूज' का तहदिल से धन्यवाद किया है।
खबर का असर: आवास विकास कॉलोनी में हादसों का सबब बना ऊंचा स्पीड ब्रेकर उखड़ा, स्थानीय लोगों ने 'बिंदु विस्तार न्यूज' का जताया आभार
आगरा। आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-6 स्थित रतन प्रिया के पास बना ऊंचा स्पीड ब्रेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा हटा दिया गया है। यह ब्रेकर लगातार हो रहे सड़क…
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश
आगरा के नए सीडीओ अमित कुमार ने संभाला कार्यभार
बोले—शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकताआगरा। जिले के नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमित कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि…
उत्तर प्रदेश
बारहखंबा रोड पर धूल-गड्ढों से राहत दिलाने मैदान में उतरा आगरा नगर निगम
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने थामी बागडोर, अधीनस्थों को दिए निर्देश समस्या से मिलेगी निजात रात में छह ट्रैक्टर और दो लोडर से हटेगी मिट्टी-सिल्ट, दिन में होगा…
उत्तर प्रदेश
मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत ट्रांस यमुना थाने की एक दिन की प्रभारी बनी जाह्नवी कुशवाह, सुनी समस्याएं
पुलिस विभाग एक दिन का थाना प्रभारी बना कर ऐसी जिम्मेदारियां देकर छात्राओं को क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहा है।ऐसी छात्राओं को प्रदेश की सशक्त…
उत्तर प्रदेश
त्योहारी सीजन में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त सख्त, वेंडरों को दी चेतावनी
लापरवाही मिली तो अनुबंधीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी, आगरा को नंबर वन बनाने का लक्ष्यआगरा। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

