विषयक प्रदर्शनी का आयोजन कोठी मीना बाजार मैदान में किया गया, जिसका सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी एवं महानगर अध्यक्ष भाजपा भानू महाजन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से किया गया है, जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के व्यक्तित्व व कृतित्व पर लिखी गई विभिन्न पुस्तकों तथा एक जनपद-एक उत्पाद व विभिन्न उ.प्र. की प्रगति विषयक पुस्तकों की एक स्टॉल भी लगाई गई है। प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। यह प्रदर्शनी 24/02/2023 से 26/02/2023 तक, शहर व जनपद की जनता हेतु खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहाँ केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, डबल इंजन की सरकार ने गरीबों, महिलाओं, बेटियों तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों हेतु विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया है। इस तरह की चित्र प्रदर्शनी के आयोजन जन जागरूकता व सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिये होते रहने चाहिए।
महानगर अध्यक्ष भाजपा भानू महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास“ के साथ देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता हैं, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व के 20 मुख्य देशों की अध्यक्षता मिली है, यह भारत के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हम किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं सांस्कृति एवं रक्षा तथा इत्यादि क्षेत्रों की बात करें, तो भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, भारत बसुधैवकुटुम्बकुम्ब की बात करता है चाहे वह कोविड के दौरान वैक्सीन की बात हो, जो हमारे देश ने दूसरे देशों को देने का कार्य किया है, यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, रक्षा सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है और अब हम मैन्युफेक्चरिंग में सुई से लेकर लड़ाकू एयरक्राफ्ट तक बना रहे हैं।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी का जीवन अंत्योदय के उपासक के रूप में है, प्रधानमन्त्री मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं, केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनायें समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, उन्हीं कार्यों को प्रदर्शनी में दिखाया गया है। उन्होंने जनपद तथा शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि वो प्रदर्शनी में आएं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कार्यों का चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवलोकन करें।
प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण व अवलोकन, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन तथा राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित ने किया तथा प्रदर्शनी की सराहना की।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों एव्ं योजनाओं की लगी प्रदर्शनी
आगरा केन्द्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का आयोजन
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
सॉस, चटनी, अचार, मुरब्बा, मेयोनीज़, जैली आदि बनाने वाली फर्मों पर चला डंडा
25 विधिक एवं 04 सर्वे नमूने किये इकठ्ठे Innovative Retail Concept Pvt. Ltd. (Big Basket)Blink Commerce Pvt. Ltd., सिकंदराबांके बिहारी इंटरनेशनल साई एग्रो एंड फूड वर्क्स प्रा. लि., खड़वई, रनकताInstakart…
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत, धंसी सड़क ,गड्ढे में समाई कार-स्कूटी गाजियाबाद में सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की…
राष्ट्रीय
आगरा: आवास विकास परिषद की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ से मिलेगी राहत, बकायेदार उठा सकते हैं फायदा
आवास विकास परिषद कार्यालय में लगाया जा रहा लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के…
राष्ट्रीय
युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना- रोजगार के सुनहरे अवसर युवा पंजीकरण अभियान
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आगरा जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

