यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि इसी प्रकार जनपद आगरा में गुरूदेव श्री राम शर्मा जी की जन्म स्थली आंवलखेड़ा का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। इसके लिए 02 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत की गयी है।

इसी प्रकार जनपद हाथरस के सासनी क्षेत्र में हनुमान चौकी धार्मिक स्थल के पर्यटन विकास हेतु लगभग 1.25 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गयी है। इसके अलावा जनपद एटा स्थित शहीद पार्क में महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा की स्थापना की भी जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को दी गयी है। इस प्रतिमा का निर्माण राज्य ललितकला अकादमी द्वारा कराया जा रहा है। इसकी भी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है।