धनौली पुलिस की तत्परता 3 घंटे में बरामद हुआ 13 वर्षीय गोलू, परिजनों ने दी पुलिस को दिया धन्यवाद
सीसीटीवी से तलाश कर बरामद किया गुमशुदा बालक, परिजनों ने पुलिस को दी दुआएं
आगरा बिना बताए घर से निकला नाबालिग, चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया की टीम ने ढूंढ निकाला बच्चा धनौली पुलिस की मदद से मिला गुमशुदा बालक, सकुशल सौंपा परिवार को आगरा। आगरा कमिश्नरेट थाना मलपुरा क्षेत्र की चौकी धनौली पुलिस ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से एक परिवार की खुशियां लौट आईं। आपको बतादें कि चौकी धनौली पर सुरभि पुत्री स्व. श्री बबलू, मूलनिवासी अभयपुरा हाल पता सल्लू की पुलिया ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका छोटा भाई गोलू उम्र करीब 13 वर्ष सुबह लगभग 10 बजे बिना बताए घर से निकल गया है और काफी देर तक वापस नहीं आया। प्रार्थना पत्र मिलते ही चौकी इंचार्ज धनौली अरुण बिलगैया के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। बालक की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत खोजबीन शुरू की गई। टीम ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अलर्ट किया पाकर बच्चे को ढूंढ निकाला। पुलिस के अथक प्रयासों और तकनीकी निगरानी के बाद बालक गोलू को क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बेटे को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। परिजनों ने थाना मलपुरा पुलिस और विशेष रूप से चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया व उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित मदद के कारण ही उनका बेटा उन्हें वापस मिल सका। पुलिस का संदेश और लोगों से अपील चौकी इंचार्ज अरुण बिलगैया ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर ध्यान रखें और यदि कोई बच्चा गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से ऐसे मामलों को जल्दी सुलझाया जा सकता है।



