शहर में अवैध पशुओं के तबले पर लगाया गया 10 हज़ार का जुर्माना
नाले में गोबर बहाना पड़ा भारी, तबेला संचालक भू देवी को दी गई आगे नाली में गोबर ना बहाने की हिदायत
शहर में अवैध तबेलों का बुरी तरह बिछा हुआ है जाल, पशुओं के गोबर से नाले नालियों होते हैं चौक
अधिकारियों की लचर कार्रवाई के चलते अवैध बड़े संचालकों का बढ़ता है हौसला
20 दिन में तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
आगरा। नाले में तबेले का गोबर बहाने की शिकायत पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम की टास्कफोर्स ने मौके पर पहुंचकर तबेला संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही तबेला स्वामी भूदेवी को 20 दिन के भीतर तबेला शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित अवधि में तबेला शिफ्ट नहीं करने पर नगर निगम की ओर से आगे की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
क्षेत्र में तबेले से निकलने वाला गोबर नाले में बहाए जाने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने संबंधित नगर निगम ने 20 दिन का समय देते हुए तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पशुपालकों के बीच भी हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई व्यवस्था और जल निकासी को प्रभावित करने वाले किसी भी तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम की ओर से ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

यह कहते हैं नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य
नालियों और नालों में गोबर बहाने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और गंदगी फैलती है। शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित तबेला संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 20 दिन में तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।


