आगरा, 2023 में सजने वाली भीम नगरी में होने विकाश कार्यों को लेकर क्षेत्रीय लोग शंका ग्रस्त हैं। शंका हो भी क्यों न । क्योकि वर्तमान के हालात नारकीय बने हुए हैं। दौरेठा में वर्षों से विकास कार्य न होने से नाराज लोग रविवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के घर पहुंचे। सड़क और नाला निर्माण की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने समस्या के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया ।उन्हें बताया कि 1972 में
मास्टर प्लान रोड स्वीकृत हुआ था
दौरेठा मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने रविवार को बैठक की।
बैठक में भीम नगरी के पदाधिकारियों ने शंकरगढ़ की पुलिया से वायु विहार रोड तक के लिए चर्चा हुई और बताया कि 2009 में भीम नगरी आयोजन के दौरान अधूरा रोड और नाला बना कर छोड़ दिया गया था। तब से लोग नाला और सड़क निर्माण के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। विकास प्राधिकरण, नगर निगम निकाय चुनाव के और जिला पंचायत के सीमा विवाद के चलते जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने दौरेठा के लोगों की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाया। उन्होंने फोन से संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता की और अधिकारियों को तुरंत आदेश दिए और कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। मुलाकात करने में भीम नगरी अध्यक्ष बहोरान सिंह ,महामंत्री वीर सिंह कोरवाल, राजेंद्र सिंह , पहलाद चाहर , प्रशांत सिकरवार, वीरू चौधरी और हरवेन्द्र सिंह शामिल हुए।
भीम नगरी आयोजन सीमिति के पदाधिकारी मिले कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या से
विकास कार्य न होने पर मंत्री से जताई नाराजगी, विकाश कार्य कराने के लिए मंत्री ने अफसरों के साथ की बैठक, 2009 से दौरेठा के लोग विकाश न होने पर कर रहें संघर्ष, 2023 में द्वारा सजाई जाएगी भीम नगरी, विकाश कार्य न होने पाने की निराश हैं स्थानीय लोग,
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय
बारिश बनी आफत, धंसी सड़क ,गड्ढे में समाई कार-स्कूटी गाजियाबाद में सड़क धंसी, बड़ा हादसा टला
लगातार हो रही बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बल्कि कई शहरों में आफत बनती जा रही है। गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की…
राष्ट्रीय
आगरा: आवास विकास परिषद की ‘एकमुश्त समाधान योजना’ से मिलेगी राहत, बकायेदार उठा सकते हैं फायदा
आवास विकास परिषद कार्यालय में लगाया जा रहा लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के…
राष्ट्रीय
युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना- रोजगार के सुनहरे अवसर युवा पंजीकरण अभियान
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आगरा जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं…
राष्ट्रीय
प्राचीन श्री कैलाश मंदिर की गरिमा को रखने का संकल्प: महंत परिवार ने व्यक्तिगत निर्माण का किया विरोध
आगरा: विश्व विख्यात और आस्था के केंद्र, प्राचीन श्री कैलाश मंदिर की पवित्रता और ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए मंदिर का महंत परिवार एकजुट हो गया…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

