ऐसे व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया में तेजी लायी जाय। पेशेवर अपराधियों पर पूर्णतः सख्ती के साथ गैंगेस्टर व जिलाबदर की कार्यवाही की जाये। समस्त जिलाधिकारियों एवं अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि गुण्डा एक्ट के तहत् आर्डर शीट पर दो गवाहों की गवाही अंकित की जाये। उनके द्वारा जिलाबदर के मामलों में सम्पत्ति का वेरिफिकेशन कर कुर्की की स्थिति की भी जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि जिलाबदर व गुण्डा एक्ट की कार्यवाही किसी एकीय धारा पर न की जाये। उन्होंने ड्रग्स सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त मेडिकल स्टोरों या अन्य दुकानों पर अभियान चलाकर अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगायी जाये। किसी मेडिकल स्टोर या अन्य दुकानों पर अवैध नशीली दवा की बिक्री अत्यधिक की जा रही है, उस पर गैंगेस्टर व जिलाबदर की कानूनी कार्यवाही की जाये और लाइसेंस तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि अवैध शराब की फैक्ट्रियों पर त्वरित कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण एवं उसकी बिक्री आदि की पूरी प्रक्रिया की जॉच की जाय, जिससे इससे सम्बन्धित प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।
उन्होंने खा कि खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में खनन न होने पाये, पेशेवर खनन माफियाओं पर गैंगेस्टर व जिलाबदर की कानूनी कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि फर्जी नम्बर प्लेट व ओवरलोड वाहनों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर तथा सड़क छतिपूर्ति के लिये शुल्क वसूला जाये। यह भी कहा कि सम्बन्धित अधिकारी प्रत्येक मामले की पूरी जॉच कर लें, जिससे साक्ष्यों के आभाव में कोई भी मुजरिम बरी न हो सकें।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा द्वारा कानून व्यवस्था सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये, जिसमें उन्होंने समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि लम्बित विवेचनाओं का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण किया जाय एवं पाक्सो एक्ट की विवेचना को दो माह के अन्दर निस्तारित किया जाये। उन्होंने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों को शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतर्कता बरतने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी आगरा प्रभु एन0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने उपस्थित रहकर तथा जनपद मथुरा, मैनपुरी एवं फिरोजाबाद के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित जनपदों के समस्त अधिकारी वीडियों कान्फें्रसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलीय कानून व्यवस्था की, की समीक्षा
आगरा-आयुक्त अमित गुप्ता द्वारा आयुक्त सभागार में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था सम्बन्धित बैठक ली गई। बैठक में उनके द्वारा सम्बन्धित जनपदों मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था सम्बन्धी मामलों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि गैंगेस्टर एक्ट एवं जिलाबदर के मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
संबंधित खबरें
मेरा शहर
आगरा नगर निगम को मिले नवागत मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कार्यभार संभालते ही गिनाई अपनी प्राथमिकताएं
आगरा। आगरा नगर निगम में प्रशासनिक बदलाव के तहत नवागत मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने नगर निगम के राजस्व…
मेरा शहर
LIVE
आगरा नगर निगम में वृक्षारोपण से पहले रखरखाव पर उठे सवाल, महापौर करेंगी जांच समिति गठित
3 लाख रूपये का प्रतिदिन पानी पी रहे थे शहर के पौधे कागजों में हरा-भरा शहर, आगरा ,धरातल पर कुछ नहीं नगर निगम पार्षदों ने कहा हुआ बड़ा भ्रष्टाचार, होनी…
मेरा शहर
मौहल्ला समाधान दिवस में आ रहीं समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें अधिकारी - नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य
समस्याओं के समाधान को आठ वार्डों में मौहल्ला समाधान दिवस का आयोजन सड़क, सीवर, जलकल, स्ट्रीट लाइट, सफाई, अतिक्रमण और गृहकर आदि की सर्वाधिक समस्याएं कुल 173 शिकायतें प्राप्त हुईंआगरा…
मेरा शहर
रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया तक अतिक्रमण पर गरजा आगरा नगर निगम का बुलडोजर, वसूला 1 लाख 14 हजार का जुर्माना
फुटपाथ पर ई-वाहनों की बिक्री पड़ी भारी, एजेंसी पर 25 हजार का जुर्माना, ताबड़तोड़ कार्रवाई से लोगों में मची खलबली रामबाग से टेढ़ी बगिया तक चला नगर निगम का…
टिप्पणियाँ (0)
सबसे पहले टिप्पणी करें।

