- आवास विकास परिषद कार्यालय में लगाया जा रहा लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आयोजित संपत्ति मेला
- एक मुश्त समाधान योजना तीन माह 18/4/2026 से लेकर 17/7/2026 तक लागू
- आवास विकास परिषद दे रहा ग्राहकों के लिए सहूलियत भरा सुनहरा अफसर एक मुफ्त समाधान योजना का हजारों की संख्या में फायदा उठा रहे लोग
- आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सिकंदरा कमला नगर योजना अमित कुमार सिंह ने अपने साक्षात्कार में पवन कटारा को दी संपूर्ण जानकारी
आगरा। आगरा में आवास विकास परिषद द्वारा एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस 2026 की शुरुआत की है। आवास विकास परिषद ने अपने बकायेदार आवंटियों के लिए ‘एकमुश्त समाधान योजना 2026’ लागू कर दी है। इस योजना के तहत ब्याज, जुर्माने और पेनल्टी में बड़ी छूट मिल रही है। योजना का फायदा उठाकर लोग अपना आवास, दुकान या प्लॉट का खाता निपटा सकते हैं। आपको बताते चलें कि आगरा आवास विकास परिषद अपने प्रिय ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर देने का मन बना लिया है। एक मुश्त समाधान योजना ओटीएस 2026 के तहत ग्राहक अपना पेंडिंग चल रहा बकाया पैसा आसान तरीके से बिना दण्ड ब्याज के जमा कर सकते हैं। कार्यालय में लंबित समस्त प्रकार के प्रकरण यथा आवंटन रिफंड नामांतरण विक्रय विलेख कब्जा संबंधी औपचारिकताओं की पूर्ति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आयोजित संपत्ति मेला इन दोनों आवास विकास परिषद सेक्टर 16 आगरा में लगाया जा रहा है। जिसकी तहत आवास विकास के ग्राहकों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

यह कहते हैं आवास विकास परिषद संपत्ति प्रबंधक अमित कुमार सिंह
साक्षात्कार के दौरान आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सिकंदरा कमला नगर योजना अमित कुमार सिंह ने बिंदु विस्तार न्यूज़ को बताया कि ग्राहकों के लिए 30 दिनों के भीतर एक मुफ्त भुगतान पर 3 प्रतिशत विशेष छूट का दिया गया है सुनहरा अवसर लाभार्थी को अब आवेदन की तिथि से 3 माह के भीतर त्वरित मिलेगा निस्तारण उन्होंने बताया कि डिफाल्टर अवधि हेतु केवल साधारण ब्याज दिए गणना पूर्णत से सॉफ्टवेयर पर आधारित है। ग्राहक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं एक मुश्त समाधान योजना तीन माह 18/4/2026 से लेकर 17/7/2026 इन तारीखों में ग्राहक एक मुश्त समाधान योजना का उठा सकता है भरपूर लाभ।


